भारत

प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे समर्थक, दिया ये बयान

jantaserishta.com
30 May 2022 8:30 AM IST
प्रशांत किशोर से मिलने पहुंचे समर्थक, दिया ये बयान
x

नई दिल्ली: चुनावी रणनीतिकार प्रशांत किशोर (prashant kishor) ने अपनी जन सुराज यात्रा की शुरुआत कर दी है. इसके लिए प्रशांत किशोर हाजीपुर पहुंच गए हैं. यहां PK ने चौपाल लगाई. प्रशांत किशोर ने लोगों से संवाद किया और बिहार को लेकर अपना विजन लोगों के सामने रखा. यात्रा की शुरुआत करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि नई राजनीतिक व्यवस्था के आंदोलन के लिए लोकतंत्र की भूमि वैशाली से बेहतर कोई जगह नहीं है.

हाजीपुर में PK ने कहा कि मैं आगामी 10-15 महीने पदयात्रा करूंगा. इस दौरान समाज के लोगों से मिलने का मिशन है. बिहार के लोगों से मिलूंगा, उनकी बातें सुनना भी जरूरी है. इसके साथ ही बिहार को सुधारने के लिए अगले 15 साल का ब्लू प्रिंट तैयार कर जनता के सामने रखा जाएगा. नए राजनीतिक विकल्प तैयार करूंगा. अगले 5 दिन तक प्रशांत किशोर वैशाली में अलग-अलग लोगों और समूह से मुलाकात करेंगे.
प्रशांत किशोर ने लालू यादव को समाजिक न्याय का मसीहा और नीतीश के विकास मॉडल की सराहना तो की. लेकिन बिहार की बदहाली के लिए लालू और नीतीश की नाकामियां भी गिनाईं. इतना ही नहीं, PK ने लोगों को बिहार की राजनीति की नई शुरुआत की पूरी पिक्चर दिखाई. साथ ही लोगों को अपना विजन भी बताया. अपनी यात्रा के दौरान प्रशांत किशोर दिवंगत नेता रघुवंश प्रसाद सिंह के परिजनों से मुलाकात करेंगे.
जन सुराज यात्रा का ऐलान करने के दौरान प्रशांत किशोर ने कहा था कि 30 साल के लालू और नीतीश के राज के बाद भी बिहार देश का सबसे पिछड़ा और गरीब राज्य है. विकास के कई मानकों पर बिहार आज भी देश के सबसे निचले पायदान पर है. बिहार अगर आने वाले समय में अग्रणी राज्यों की सूची में आना चाहता है तो इसके लिए नई सोच और नए प्रयास की जरूरत है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story