भारत

Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट

jantaserishta.com
6 Sept 2023 11:18 AM IST
Uttarakhand: उत्तराखंड विधानसभा में आज पेश होगा अनुपूरक बजट
x
देहरादून: उत्तराखंड विधानसभा का मानसून सत्र मंगलवार से शुरू हुआ। सत्र के पहले दिन दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि देने के बाद सत्र आज बुधवार को सत्र का दूसरा दिन है। विधानसभा में शाम के समय अनुपूरक बजट पेश किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूरी ने बताया कि, आज भोजन अवकाश के बाद 4 बजे अनुपूरक बजट सदन में लाया जाएगा।
इस अनुपूरक बजट को आज पास करवा दिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, इस बार सरकार तकरीबन 11,000 करोड़ के आस पास का अनुपूरक बजट सदन में पेश कर सकती है। सदन में अनुपूरक बजट के साथ करीब 12 संशोधन विधेयक भी लाया जाएगा। इन विधेयको को भी आज पास कराने की पूरी कोशिश की जायेगी।
आपको बता दें कि इस बार का विधानसभा सत्र 5 सितंबर से 8 सितंबर यानी महज सिर्फ 4 दिन का आयोजित किया गया है। इस दौरान विपक्ष को भी सवाल उठाने का मौका मिलेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story