भारत

अंधविश्वास: डायन बताकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर

jantaserishta.com
13 Jan 2022 6:34 PM IST
अंधविश्वास: डायन बताकर महिला को जिंदा जलाने का प्रयास, हालत गंभीर
x
पढ़े पूरी खबर

सिमडेगा: झारखंड में अंधविश्वास के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. सिमडेगा में एक बार फिर से भीड़ ने एक महिला को डायन बताकर जिंदा जलाने का प्रयास किया. इस घटना में महिला बुरी तरह से झुलस गई. जिसे गंभीर हालत में अस्पताल भेजा गया है.

यह वारदात सिमडेगा के ठेठईटांगर थाना क्षेत्र की है. जहां कुडपानी गांव में ग्रामीणों ने डायन होने का आरोप लगाते हुए जारिया बडाईक नामक एक महिला को पुआल की ढेर में मिट्टी का तेल डालकर जलाना शुरू कर दिया. हालांकि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर जा पहुंची और जलते हुए पुआल से महिला को निकाल कर इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा.
इसके बाद पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस आगे इस मामले में कार्रवाई कर रही है. घटना के बाद से ही परिवार दहशत में है.
आपको बता दें कि बीते मंगलवार को खूंटी के अड़की थाना क्षेत्र के तिरला गांव में पुलिस ने हड़लामा जंगल से एक दंपत्ति का शव बरामद किया था. जिनकी पहचान बानो मुंडाईन और पति मलगुन मुंडा के रूप में हुई थी. मृतक के दो बेटे हैं जो बाहर दूसरे राज्यों में रहकर काम करते हैं.
घटना की सूचना पर दोनों बेटों ने घर पहुंचकर अड़की थाना में हत्या का मामला दर्ज कराया है. घटना के बारे में ग्रामीणों ने कुछ भी बताने से इनकार कर दिया था. हालांकि इस हत्याकांड की वजह अंधविश्वास और काला जादू-टोना होने की आशंका है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story