
x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान | DEMO PIC
आधी रात को काला जादू की पूजा की और फिर नीबुओं से भरा पूरा खेत खोद डाला।
इलुरु : केरल में काले जादू के लिए दो महिलाओं की रेप के बाद नृशंस हत्या का मामला अभी शांत नहीं हुआ। दक्षिण भारत के एक और राज्य में काले जादू से जुड़ी एक और विचित्र घटना सामने आई है। गुप्त खजाना पाने के लिए चार लोगों ने आधी रात को काला जादू की पूजा की और फिर नीबुओं से भरा पूरा खेत खोद डाला। मिला तो कुछ नहीं लेकिन पुलिस ने चारों को गिरफ्तार जरूर कर लिया है।
घटना आंध्र प्रदेश के गुसुनुरू मंडल के उपनगर गोपावरम गांव की बताई जा रही है। पुलिस ने काला जादू करने के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। उप निरीक्षक (एसआई) कुटुम्बा राव ने बताया कि इन चारों व्यक्तियों को पेडापतिवरिगुडेम गांव में छिपे हुए खजाने की तलाश में नीबुओं से भरा पूरा खेत खोदने का आरोप है। इन्हें मध्यरात्रि में गुप्त पूजा और काला जादू का अभ्यास करते हुए पकड़ा गया था।
आरोपियों में एक किसान राजेश को जमीन के भीतर खजाना पाने की इतनी सनक चढ़ गई थी कि उसने अन्य लोगों की मदद से पहले आधी रात को काला जादू की पूजा की और फिर खुदाई कर डाली। अब ग्रामीणों ने पुलिस अधिकारियों से मांग की है कि वे काला जादू करने, गुप्त पूजा करने और छिपे खजाने की खुदाई करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे, इससे उन्हें नुकसान हो रहा है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





