भारत
अंधविश्वास: कथित गड़ा धन की लालच में खुदाई दौरान 1 मजदूर की मौत, 3 अन्य की हालत नाजुक
Deepa Sahu
9 July 2021 11:58 PM IST

x
कथित गड़ा धन खोजने के नाम पर जमकर अंधविश्वास का खेल जारी है।
पन्ना: कथित गड़ा धन खोजने के नाम पर जमकर अंधविश्वास का खेल जारी है। ग्राम पाठा के मजदूरों का आरोप है कि एक शिक्षक ने कथित धन खोजवाने के लिए अमानगंज के ग्राम पाठा के 4 मजदूरों को लेकर ग्राम मकरा गया। गड़ा धन खोजने के दौरान एक व्यक्ति की मौत हो गई। जबकि एक अन्य गंभीर रूप से घायल है। मामले को लेकर कांग्रेस ने मोर्चा खोल दिया है।
गुनौर विधायक ने एसपी से मुलाकात कर मामले की जांच करने और आरोपी शिक्षक पर कार्रवाई करने की मांग की है। दूसरी ओर इस बात की भी चर्चा है कि मजदूर की मौत सर्प दंश से हुई है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
Next Story





