भारत
चेन्नई में 'थुनिवु' की रिलीज का जश्न मना रहे सुपरस्टार अजीत कुमार के फैन की मौत
jantaserishta.com
11 Jan 2023 3:34 PM IST

x
चेन्नई (आईएएनएस)| तमिल फिल्म स्टार अजीत कुमार की फिल्म 'थुनिवु' की रिलीज का जश्न मना रहा 19 वर्षीय युवक चेन्नई के रोहिणी थिएटर के पास एक टैंकर लॉरी के ऊपर से गिर गया और उसकी मौत हो गई। भरत कुमार के रूप में पहचाने जाने वाला युवक अपने कई दोस्तों के साथ एक टैंकर लॉरी पर चढ़ गया और तमिल सुपरस्टार अजित कुमार की फिल्म 'थुनिवु' की रिलीज का जश्न मनाने लगा। उत्साह से भरी फैंस की भीड़ पूनमल्ले हाईवे रोड पर खड़े कई टैंकर लॉरी और अन्य वाहनों के ऊपर चढ़ गई।
दोस्तों के साथ एक टैंकर लॉरी के ऊपर डांस करते समय, भरत अपना संतुलन खो बैठा और नीचे गिर गया। उनके दोस्त और अन्य लोग उन्हें स्थानीय अस्पताल ले गए, लेकिन कुछ देर बाद उसकी मौत हो गई।
अजित कुमार की 'थुनिवु' और विजय की 'वारिसु' बुधवार को पर्दे पर रिलीज हुई। फिल्म को देखने के लिए सिनेमाघरों में फैंस की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान दोनों सुपरस्टार्स के फैंस आपस में भिड़ गए, जिन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को फैंस पर लाठीचार्ज करना पड़ा।
फिल्म 'थुनिवु' बुधवार को रात 1 बजे देश-विदेश के कई सिनेमाघरों में रिलीज हुई और प्रशंसकों के बीच इसकी धूम मच गई। तमिल उद्योग के सूत्रों ने आईएएनएस को बताया कि रविवार तक फिल्म की बुकिंग फुल हो चुकी है।
तमिलनाडु के सबसे बड़े त्योहार पोंगल के साथ, तमिल फिल्म उद्योग के दो सुपरस्टार्स की फिल्मों की रिलीज ने उद्योग में रुचि पैदा कर दी है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





