भारत
सेंट्रल जेल के अधीक्षक गिरफ्तार, इसी जेल में रखा गया है खालिस्तानी अमृताल, एक्शन से हड़कंप
jantaserishta.com
8 March 2024 12:48 PM IST

x
फाइल फोटो
UAPA के तहत कार्रवाई की गई है।
सिलचर: असम पुलिस ने डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल के अधीक्षक निपेन दास को गिरफ्तार कर लिया है। उन्हें खालिस्तानी अमृताल सिंह और उसके 9 सहयोगियों की सुरक्षा में चूक के मामले में अरेस्ट किया गया है। यही नहीं निपेन दास पर UAPA के तहत कार्रवाई की गई है। इसके अलावा आपराधिक साजिश रचने, असम पिज्नर्स ऐक्ट के तहत भी उनके खिलाफ केस दर्ज हुआ है। डिब्रूगढ़ जिले के अडिशनल सुपरिंटेंडेंट ऑफ पुलिस (क्राइम) सिजल अग्रवाल ने कहा कि गुरुवार की रात को निपेन दास को अरेस्ट किया गया।
अग्रवाल ने बताया, 'यह मामला जेल के अंदर सुरक्षा चूक से जुड़ा है, जो बीते महीने सामने आया था। कई राउंड की जांच के बाद हमने निपेन दास को अरेस्ट किया है। यह राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा मसला है। वह जेल के मुखिया थे। ऐसे में चूक की जिम्मेदारी भी उनकी बनती है।' इससे पहले असम के डीजीपी ज्ञानेंद्र प्रताप सिंह ने 17 फरवरी को खुलासा किया था कि बहुत सारे अवैध गैजेट्स को डिब्रूगढ़ जेल के एनएसए सेल से बरामद किया गया है। इन गैजेट्स में स्पाई कैम, स्मार्ट्फोन, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ आदि शामिल हैं। बता दें कि वारिस पंजाब दे से जुड़े अमृतपाल सिंह और उसके कई सहयोगियों को इसी जेल में रखा गया है।
ज्ञानेंद्र सिंह ने बताया था, 'जेल स्टाफ ने राष्ट्रीय सुरक्षा सेल की तलाशी ली थी। इस दौरान सिम के साथ कई स्मार्टफोन, कीपैड फोन, टीवी रिमोट, स्पाईकैम, पेन ड्राइव, ब्लूटूथ हेडफोन और स्पीकर समेत कई चीजें बरामद हुईं।' इसके बाद डीजीपी खुद 20 फरवरी को जेल के दौरे पर गए थे। उन्होंने कई वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों से मुलाकात की थी और एक मीटिंग भी की थी। इस मीटिंग के बाद कुछ अफसरों का ट्रांसफर भी किया गया था। इसके अलावा जांच का आदेश दिया गया था। इस लंबी जांच के बाद ही यह ऐक्शन लिया गया है।
अधिकारियों ने बताया कि कई राउंड की जांच के बाद जेल अधीक्षक को अरेस्ट किया गया है। उनसे अब पूछताछ की जा रही है। यही नहीं शुक्रवार सुबह जेल के कुछ और अधिकारियों को हिरासत में ले लिया गया। इनसे भी पूछताछ का सिलसिला जारी है। एक जांच अधिकारी ने कहा कि यह गंभीर सुरक्षा चूक का मसला था। इस मामले में कुछ और अफसरों को अरेस्ट किया जा सकता है। बता दें कि पंजाब में अमृतपाल सिंह को बीते साल अरेस्ट किया गया था। इसके बाद उस पर एनएसए लगाते हुए असम की जेल में बंद कर दिया गया था। बता दें कि डिब्रूगढ़ जेल को देश की सबसे पुख्ता सुरक्षा वाली जेलों में से एक माना जाता है।
Tagsडिब्रूगढ़ सेंट्रल जेलअसमअसम पुलिसनिपेन दासखालिस्तानी अमृताल सिंहअमृताल सिंहDibrugarh Central JailAssamAssam PoliceNipen DasKhalistani Amrital SinghAmrital Singh
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





