भारत

सुपर दादी! पुल से छलांग लगाते बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल

jantaserishta.com
28 Jun 2022 1:12 PM IST
सुपर दादी! पुल से छलांग लगाते बुजुर्ग महिला का वीडियो वायरल
x
देखें वीडियो।

देहरादून: हरिद्वार में हरकी पैड़ी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक बुजुर्ग महिला पुल से गंगा में छलांग लगाती दिख रही है। बुजुर्ग की हिम्मत देख सब हैरान हैं। वह पुल की रेलिंग के पार जाकर बिना किसी डर के छलांग लगाती हैं और तैरकर किनारे पहुंच जाती हैं। हालांकि, ऐसा करना खतरनाक हो सकता है। आए दिन इस तरह की हरकत की वजह से लोग यहां गंगा की धारा में बहकर अपनी जान गंवाते हैं।

बताया जा रहा है कि वीडियो में दिख रही बुजुर्ग हरियाणा के जींद की रहने वाली है। सूत्रों के अनुसार बुजुर्ग महिला की उम्र 70 साल के करीब की बताई जा रही है। वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है। बुजुर्ग महिला की हिम्मत को देखकर तीर्थ यात्री भी भौचक्के हो गए थे। बुजुर्ग के डेंजर वाले अडवेंचर का किसी ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
मौसम विभाग ने उत्तराखंड में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। चेतावनी के बावजूद भी भारी संख्या में श्रद्धालु हरिद्वार में गंगा स्नान करने को पहुंच रहे हैं। केदारनाथ, बदरीनाथ सहित चारों धामों में भी तीर्थ यात्रियों की भीड़ देखी जा सकती है। श्रद्धालु लाइन में लगकर धामों में दर्शन को इंतजार में खड़े हो रहे हैं।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story