भारत
Bihar: बिहार में पुल गिरने की घटनाओं में सुपौल जिला भी जुड़ा
jantaserishta.com
22 March 2024 11:36 AM IST

x
पटना: बिहार के सुपौल जिला में बन रहे देश के सबसे लंबे बकौर पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई और आठ लोग घायल हो गए। यह पुल कोसी नदी पर बन रहा है।
घटना के बाद निर्माण की गुणवत्ता पर सवाल उठाए जाने लगे हैं। इस बीच, सुपौल के जिलाधिकारी कौशल कुमार ने कहा कि पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। एनएचएआई को भी रिपोर्ट भेजी जा रही है। बता दें कि बिहार में पुल गिरने की यह कोई नई घटना नहीं है। प्रदेश में पुल गिरने की पहले भी घटनाएं सामने आ चुकी हैं।
इससे पहले भागलपुर के सुल्तानगंज में अगवानी घाट पर बन रहा पुल पिछले साल जून में गिर गया था। गंगा नदी पर बन रहे इस पुल के गिरने के बाद खूब राजनीति हुई थी। शायद इस घटना से सरकार ने सबक नहीं लिया और फिर एक घटना घट गई। मार्च में सारण में तरैया थाना क्षेत्र के भलुआ में एक पुराना पुल गिरा था। जनवरी 2023 में दरभंगा जिले के कुशेश्वरस्थान पश्चिमी के सतीघाट-राजघाट मार्ग के सोहरबा स्थित कमला नदी पर बना पुल गिर गया था। इसके अलावा, नवंबर 2022 में नालंदा के हरनौत में भागन बिगहा नेशनल हाईवे 20 पर निर्माणाधीन पुल का एक बड़ा हिस्सा गिर गया था।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





