भारत

सनी देओल की फिल्म ने मचाया गदर, फैन के बेटे ने उठाया चौंकाने वाला कदम!

jantaserishta.com
18 Aug 2023 5:54 PM IST
सनी देओल की फिल्म ने मचाया गदर, फैन के बेटे ने उठाया चौंकाने वाला कदम!
x
एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है.
उज्जैन: उज्जैन जिले की घट्टिया तहसील के गांव बकानिया में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है. जहां एक बेटे ने अपने दिवंगत पिता के सनी देओल के फैन होने के चलते पूरे गांव को ही सिनेमाघर ले जाकर 'गदर- 2' फिल्म दिखाई. फिल्म देखने के लिए पूरा गांव नाचते-गाते और ढोल बजाते हुए ट्रैक्टर-ट्रॉली, कार और बाइक पर सवार होकर सिनेमा हॉल पहुंचा.
जिले के गांव बकानिया के निवासी दिवंगत लक्ष्मी नारायण उर्फ गदर सेठ फिल्म अभिनेता सनी देओल के बड़े फैन थे. उनके बेटे धर्मेंद्र ने इसी के चलते अपने पिता की याद में गांव के लोगों को गदर 2 फिल्म दिखाई.
गदर सेठ के बेटे धर्मेंद्र जाट ने बताया कि उनके पिता दिवंगत लक्ष्मी नारायण जाट ने साल 2001 में सनी देओल की गदर फिल्म देखी थी. तब से वो सनी देओल की बहुत बड़े फैन बन थे.
सनी देओल के प्रति पिता की दीवानगी कुछ इस कदर थी कि उन्होंने 'गदर' फिल्म को टॉकीज में लगातार 45 तक देखा. हर दिन गांव के किसी एक शख्स को अपने साथ फिल्म दिखाने ले जाते थे. यही नहीं, लक्ष्मी नारायण ने अपने आपको गदर के मुख्य किरदार 'तारा सिंह' के गेटअप में ढाल लिया था. इसके अलावा, अपनी जीवनशैली भी 'तारा सिंह' जैसी बना ली थी. इसी वजह से गांव के सभी लोग दिवंगत लक्ष्मीनारायण को 'गदर सेठ' के नाम से पुकारा करते थे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story