भारत
सनी देओल को नहीं मिला लोकसभा टिकट, गुरदासपुर से बीजेपी ने इन्हें दिया मौका
jantaserishta.com
30 March 2024 9:03 PM IST

x
पढ़े पूरी खबर
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव को लेकर अपनी आठवीं लिस्ट जारी कर दी है. बीजेपी ने सनी देओल का पत्ता काट दिया है. उनकी जगह पर गुरदासपुर लोकसभा सीट से दिनेश सिंह 'बब्बू' को टिकट दिया गया है. अम़तसर से तरणजीत सिंह संधू को टिकट दी गई है. बीजेपी ने पटियाला लोकसभा सीट से परनीत कौर पर भरोसा जताया है. परनीत कौर कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी हैं. इस लिस्ट में बीजेपी ने कुल 9 नामों का ऐलान किया है.
बीजेपी ने फरीदकोट सीट से हंसराज हंस को चुनावी मैदान में उतारा है. हंसराज हंस मौजूदा समय में उत्तर पश्चिम दिल्ली लोकसभा क्षेत्र से सांसद हैं. साथ ही लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, जालंधर से सुशील कुमार रिंकू पर बीजेपी ने दांव लगाया है.
Tagsसनी देओलएक्टर सनी देओलगुरदासपुर लोकसभा सीटलोकसभा 2024दिनेश सिंह 'बब्बू'Sunny DeolActor Sunny DeolGurdaspur Lok Sabha SeatLok Sabha 2024Dinesh Singh 'Babbu'
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





