भारत

सुनीति को मिली गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी की जिम्मेदारी

Admin Delhi 1
19 Jun 2023 4:48 AM GMT
सुनीति को मिली गौतमबुद्ध नगर में डीसीपी की जिम्मेदारी
x

नॉएडा: उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने 8 आईपीएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। सोमवार सुबह जारी सूची के मुताबिक सुनीति को पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाया गया है। वह पहले पुलिस अधीक्षक प्रशासन मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश में तैनात थीं। इसके अलावा गौतमबुद्ध नगर कमिश्नरेट में तैनात अपर पुलिस आयुक्त रविशंकर छवि को पुलिस उप निरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश भेजा गया है।

सोमवार सुबह शासन की तरफ से जारी लिस्ट में इन सभी अधिकारियों को तत्काल कार्यभार संभालने के निर्देश दिए गए हैं। सूची में सहायक पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नर लखनऊ नीलाब्जा चौधरी को संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध व मुख्यालय कमिश्नरेट कानपुर बनाया गया है। उनकी जगह पर IPS आकाश कुलहरि को जिम्मेदारी दी गई है। माना जा रहा है कि जल्द ही कुछ अन्य अफसरों के भी तबादले किए जाएंगे।

आकाश कुलहरी अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज से संयुक्त पुलिस आयुक्त अपराध एवं मुख्यालय कमिश्नर लखनऊ बनाए गए। रविशंकर छवि अपर पुलिस आयुक्त गौतमबुद्ध नगर से पुलिस उपनिरीक्षक लोक शिकायत मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश बनाए गए हैं। अमित वर्मा पुलिस महानिरीक्षक राज्य विशेष अनुसंधान दल से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट कानपुर नगर किया गया हस्तांतरण निरस्त कर दिया गया है।

बबलू कुमार पुलिस उप निरीक्षक भ्रष्टाचार निवारण संगठन उत्तर प्रदेश लखनऊ से अपर पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट गौतमबुद्ध नगर बनाए गए हैं। जबकि पवन कुमार पुलिस अधीक्षक एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स मुख्यालय लखनऊ से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाए गए हैं। इसके अलावा IPS श्रद्धा नागेंद्र पांडे पुलिस अधीक्षक मुख्यालय पुलिस महानिदेशक उत्तर प्रदेश लखनऊ से पुलिस उपायुक्त कमिश्नरेट प्रयागराज बनाया गया है।

गौरतलब है कि सुनीति गौतमबुद्ध नगर में एसपी ग्रामीण के पद की जिम्मेदारी संभाल चुकी हैं। उनका कार्यकाल बेहद शानदार रहा था। उनकी कार्यप्रणाली से आम लोग संतुष्ट थे। वह मृदुभाषी होने के साथ ही आम लोगों की समस्याओं के प्रति संवेदनशील रही हैं।

Next Story