भारत

अहमदाबाद पहुंचीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना

jantaserishta.com
2 May 2024 5:00 PM IST
अहमदाबाद पहुंचीं अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने साधा बीजेपी पर निशाना
x
अहमदाबाद: अहमदाबाद पहुंची सीएम अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल ने कहा कि देश की जनता केजरीवाल के साथ है। उन्होंने कहा कि केजरीवाल को जेल में बंद कर रखा है ताकि उनकी आवाज दबाई जा सके।
सुनीता केजरीवाल ने मीडिया से बातचीत के दौरान कहा, “अरविंद केजरीवाल को चुनाव के दौरान जेल में बंद किया गया है ताकि उनकी आवाज को दबाया जा सके, लेकिन सभी लोग समझदार हैं। इन लोगों को कोर्ट से जवाब मिलेगा।“
वहीं, राजनीति में कदम रखने के सवाल पर उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जब से सीएम केजरीवाल को ईडी ने शराब नीति मामले में गिरफ्तार किया है, तब से सियासी गलियारों में यही चर्चा है कि क्या अब सुनीता केजरीवाल सक्रिय राजनीति में पदार्पण करेंगी? लेकिन, अभी तक उन्होंने इस सवाल पर अपना कोई रुख स्पष्ट नहीं किया है।
बीते 21 मार्च को सीएम केजरीवाल को गिरफ्तार किया गया था। आम आदमी पार्टी ने इस गिरफ्तारी को बीजेपी की साजिश बताया है, लेकिन बीजेपी ने स्पष्ट कर दिया कि यह साजिश नहीं, बल्कि जांच एजेंसियां स्वतंत्र होकर अपना काम कर रही हैं। दिल्ली के तिहाड़ जेल में बंद सीएम केजरीवाल राहत पाने के लिए हाईकोर्ट से लेकर सुप्रीम कोर्ट तक का रुख कर चुके हैं, लेकिन अभी तक उनको राहत नहीं मिली है। केजरीवाल की गिरफ्तारी के बाद बीजेपी लगातार उनके इस्तीफे की मांग कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story