
x
मुंबई। बॉलीवुड के दिग्गज संगीतकार और गायक बप्पी लाहिड़ी की याद में मुंबई में 'बप्पी लाहिड़ी मार्ग' का नामकरण किया गया। इस खास अवसर पर बॉलीवुड अभिनेता सुनील शेट्टी भी शामिल हुए। उन्होंने दिवंगत संगीतकार को याद करते हुए उनके योगदान की सराहना की और कहा कि यह सम्मान उन्हें कई साल पहले ही मिल जाना चाहिए था।
सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी को बताया महान कलाकार
नामकरण समारोह के दौरान अभिनेता सुनील शेट्टी ने कहा, "यह बहुत साल पहले हो जाना चाहिए था, लेकिन अब हुआ है तो देर आए दुरुस्त आए। उनसे बड़ा कौन है? मेरे हिसाब से वह एक अलग ही स्तर के महान कलाकार थे। सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के साथ अपने व्यक्तिगत रिश्ते का जिक्र करते हुए कहा कि वह उनके लिए परिवार के सदस्य की तरह थे। इसलिए उनके नाम पर सड़क का नामकरण होना बेहद खुशी और भावनाओं से भरा क्षण है।
भारतीय संगीत को दी नई पहचान
बप्पी लाहिड़ी भारतीय फिल्म संगीत के सबसे चर्चित संगीतकारों में शामिल रहे हैं। उन्हें हिंदी सिनेमा में डिस्को संगीत को लोकप्रिय बनाने का श्रेय दिया जाता है। उनके गाने आज भी संगीतप्रेमियों के बीच लोकप्रिय हैं।
उन्होंने अपने संगीत करियर में कई यादगार गीत दिए। 'आई एम ए डिस्को डांसर', 'तम्मा तम्मा लोगे' और 'यार बिना चैन कहां रे' जैसे गीत उनकी संगीत विरासत का हिस्सा हैं।
बप्पी लाहिड़ी का निधन 15 फरवरी 2022 को मुंबई में हुआ था। उनके निधन से भारतीय संगीत जगत को बड़ी क्षति पहुंची थी।
मुंबई में उनके नाम पर सड़क का नामकरण उनके संगीत योगदान की स्मृति को जीवित रखने की एक पहल है। इस अवसर पर सुनील शेट्टी ने बप्पी लाहिड़ी के साथ अपने पारिवारिक संबंधों को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी।
Next Story





