भारत

Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, VIDEO

jantaserishta.com
31 Jan 2026 5:09 PM IST
Maharashtra Deputy CM: सुनेत्रा पवार ने ली उपमुख्यमंत्री पद की शपथ, VIDEO
x
देखें वीडियो.
नई दिल्ली: महाराष्ट्र के दिवंगत उपमुख्यमंत्री अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार ने शनिवार को मुंबई लोक भवन में राज्य की पहली महिला उपमुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली. उन्हें महाराष्ट्र के गवर्नर आचार्य देवव्रत ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई. इस दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे समेत एनसीपी और बीजेपी के सभी वरिष्ठ नेता और मंत्री लोक भवन में मौजूद रहे.
बता दें कि 28 जनवरी को बारमती में हुए एक विमान दुर्घटना में अजित पवार का आकस्मिक निधन हो गया था. सुनेत्रा पवार को शपथ ग्रहण से पहले राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के विधायक दल का नेता भी चुना गया. वह अब ​अजित पवार के निधन के बाद खाली हुई बारामती सीट से उपचुनाव भी लड़ेंगी. शपथ ग्रहण से पहले सुनेत्रा पवार ने अपनी राज्यसभा सीट छोड़ दी. सूत्रों के मुताबिक एनसीपी उनकी जगह उनके बड़े बेटे पार्थ पवार को राज्यसभा भेजेगी.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story
    null