हनुमान जयंती के अवसर पर सुंदरकांड पाठ का आयोजन, सरकार ने उठाया कदम

जयपुर: राजस्थान में करौली हिंसा मामले पर बीजेपी के हमलों के बीच गहलोत सरकार ने पूरे राज्य में सरकारी खर्च पर हनुमान जयंती पर सुंदरकांड का पाठ करवाया. राजस्थान सरकार के सभी मंत्री और विधायकों ने हनुमान जयंती के इस कार्यक्रम में हिस्सा लिया. खान एवं गोपालन मंत्री प्रमोद जैन भाया तो बारां में आठ किमी की हनुमान जयंती शोभा यात्रा निकाल रहे हैं. जयपुर में उद्योग एवं देवस्थान मंत्री शकुंतला रावत ने हवामहल के रामचंद्र जानकी जी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ किया. इस मौके पर शकुंतला रावत ने बताया कि राजस्थान सरकार राज्य के मंदिरों में हनुमान जी का जन्मोत्सव धूमधाम से मना रही है. मुख्यमंत्री अशोक गहलोत चाहते हैं कि इस तरह के धार्मिक आयोजन हों और लोगों की खुशहाली के लिए मंदिरों में पूजा-प्रार्थना की जाए.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





