भारत

सूमो मौत बनकर आई, डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों पर चढ़ाई

jantaserishta.com
5 March 2025 1:10 PM IST
सूमो मौत बनकर आई, डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों पर चढ़ाई
x
पुलिस पहुंची.
लखनऊ: उत्तर प्रदेश के लखनऊ के हसनगंज क्षेत्र में नदवा रोड पर एक दर्दनाक कार हादसा हो गया. यहां एक कार टायर फटने से अनियंत्रित होकर डिवाइडर पर चढ़ गई. जिससे फुटपाथ पर सो रहे 2 लोगों की मौत हो गई. वहीं, कई अन्य घायल हो गए. सूचना लगते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और कैसरबाग की 112 एंबुलेंस को बुलाया. जिसके बाद घायलों को अस्पताल में पहुंचाया गया.
पुलिस के अनुसार बुधवार की सुबह हसनगंज थाना क्षेत्र में एक कार ने सड़क के डिवाइडर पर सो रहे चार लोगों को कुचल दिया, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई. जबकि अन्य घायल हो गए. बताया जाता है कि कार के टायर अचानक फट गए, जिससे चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया.
कार सो रहे लोगों को कुचलते हुए लोहे के खंभे से जा टकराई. हादसे के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया. फिलहाल अभी तक हादसे के शिकार पीड़ितों की पहचान नहीं हो पाई है. हालांकि, पहचान के लिए आसपास के लोगों की भी मदद ली जा रही है.
पुलिस इंस्पेक्टर डी के सिंह ने बताया कि कार चालक को पकड़ने के प्रयास किए जा रहे हैं. जल्द ही उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा. चालक नशे में था या नहीं, यह भी जांच का विषय है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story