भारत
सीमा-सचिन की शादी कराने वाले पंडित को समन, 27 मई को सुनवाई
jantaserishta.com
16 April 2024 10:29 AM IST

x
वकील को भी समन जारी किया है।
ग्रेटर नोएडा: पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर के पाकिस्तानी पति गुलाम हैदर की ओर से दायर याचिका पर जिला न्यायालय की फैमिली कोर्ट ने सीमा हैदर व सचिन मीणा के वकील एपी सिंह और शादी करने वाले पंडित को समन जारी किया है। मामले की अगली सुनवाई 27 मई को होगी।
सीमा हैदर के पति गुलाम हैदर के वकील मोमिन मलिक की ओर से मामले में याचिका दायर की गई है। मोमिन ने बताया कि सीमा और सचिन मीणा की हाल में ही मैरिज एनिवर्सरी मनाई गई है, इसको उन्होंने अदालत में चुनौती दी है। इस कार्यक्रम में जो लोग शामिल हुए, उनको भी पक्षकार बनाया गया है। अदालत में दोनों की शादी के अलावा बच्चों को गोद लेने की प्रक्रिया, धर्म परिवर्तन आदि को भी चुनौती दी गई है।
वकील मोमिन मलिक के मुताबिक सीमा को अदालत में यह साबित करना होगा कि उन्होंने धर्म परिवर्तन कब किया। इसके अलावा नाबालिग बच्चों का धर्म इस प्रकार बदला नहीं जा सकता। जिन लोगों को समन जारी किया है, उन्हें सुनवाई की तारीख को अदालत में हाजिर होना होगा।
तीन जुलाई 2023 को हरियाणा के बल्लभगढ़ में सीमा हैदर को गिरफ्तार कर लिया गया था। वह ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा निवासी सचिन मीणा के साथ नेपाल के रास्ते भारत आई थी।
Tagsपाकिस्तानी महिला सीमा हैदरसीमा हैदरपंडितफैमिली कोर्टसचिन मीणाPakistani woman Seema HaiderSeema HaiderPanditFamily CourtSachin Meena
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





