भारत

ईडी के एडिशनल डायरेक्टर को भेजा समन, पुलिस का एक्शन

jantaserishta.com
14 March 2024 1:07 PM IST
ईडी के एडिशनल डायरेक्टर को भेजा समन, पुलिस का एक्शन
x
जानें पूरा मामला.
रांची: झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की ओर से एससी-एसटी एक्ट के तहत दर्ज कराई गई एफआईआर पर रांची पुलिस ने ईडी के एडिशनल डायरेक्टर कपिल राज, देवव्रत झा, अनुपम कुमार एवं अमन पटेल को समन भेजा है। पुलिस ने इन्हें सीआरपीसी की धारा 41ए के तहत भेजे गए समन में 21 मार्च को उपस्थित होकर पक्ष रखने को कहा है। उल्लेखनीय है कि हेमंत सोरेन की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में झारखंड हाईकोर्ट ने ईडी के अफसरों को राहत दे रखी है। हाईकोर्ट ने विगत 4 मार्च को ईडी अफसरों की याचिका पर सुनवाई के बाद उनके खिलाफ किसी तरह की पीड़क कार्रवाई पर रोक का आदेश दिया है।
बता दें कि हेमंत सोरेन ने अपनी गिरफ्तारी के कुछ घंटे पहले बीते 31 जनवरी को रांची के एसटी- एससी थाना में आवेदन देकर ईडी के अफसरों पर नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई थी। इसमें उन्होंने लिखा था कि जब वह 30 जनवरी को नई दिल्ली से रांची लौटे तो मीडिया में आई खबरों से जानकारी मिली कि नई दिल्ली में झारखंड भवन और शांति निकेतन स्थित आवास पर उनकी अनुपस्थिति में प्रवर्तन निदेशालय के अफसरों ने सर्च ऑपरेशन चलाया था।
उन्होंने आरोप लगाया था कि 29 जनवरी को उनके दिल्ली स्थित आवास की ईडी अफसरों द्वारा जिस तरह तलाशी ली गई और जिस तरह उनके खिलाफ दुष्प्रचार किया गया, वह अपमानजनक है। सोरेन ने कहा था कि वे अनुसूचित जनजाति से आते हैं। ईडी का ऑपरेशन उन्हें और उनके पूरे समुदाय को अपमानित करने वाला है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story