भारत

इटारसी से जाएगी अहमदाबाद-समस्तीपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन

Shantanu Roy
6 May 2023 3:01 PM GMT
इटारसी से जाएगी अहमदाबाद-समस्तीपुर के मध्य समर स्पेशल ट्रेन
x
बड़ी खबर
इटारसी। अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद समर स्पेशल ट्रेन 8-8 ट्रिप चलायी जाएगी। यह ट्रेन इटारसी से होकर गुजरेगी। रेलवे ने अतिरिक्त यात्री यातायात को क्लीयर करने के उद्देश्य से गाड़ी संख्या 09413/09414 अहमदाबाद-समस्तीपुर-अहमदाबाद के मध्य 08-08 ट्रिप साप्ताहिक समर स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है।
गाड़ी संख्या 09413 अहमदाबाद से समस्तीपुर एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक मंगलवार को 09 मई 2023 से 27 जून 2023 तक अहमदाबाद स्टेशन से 16:35 बजे प्रस्थान कर, अगले दिन बुधवार को इटारसी प्रात: 06:05 बजे, जबलपुर 09:30 बजे कटनी 11 बजे, सतना 12:45 बजे, प्रयागराज छिवकी 16:13 बजे और तीसरे दिन गुरुवार को भोर में 04 बजे समस्तीपुर स्टेशन पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 09414 समस्तीपुर से अहमदाबाद एक्सप्रेस साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन प्रत्येक गुरुवार को 11 मई 2023 से 29 जून 2023 तक समस्तीपुर स्टेशन से 08:15 बजे प्रस्थान कर, रात्रि में प्रयागराज छिवकी 21 बजे, अगले दिन मध्य रात्रि शुक्रवार को सतना 00:15 बजे, कटनी 02:20 बजे, जबलपुर 04:00 बजे, इटारसी 08:20 बजे और शुक्रवार को रात्रि 22:44 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंचेगी।
इस गाड़ी में 04 वातानुकूलित द्वितीय श्रेणी, 12 वातानुकूलित तृतीय श्रेणी, 02 शयनयान श्रेणी, 02 सामान्य श्रेणी, 01 एसएलआरडी एवं 01 जनरेटर कार सहित कुल 22 कोच रहेंगे। रास्ते में यह गाड़ी दोनों दिशाओं में वड़ोदरा, सूरत, नंदुरबार, भुसावल, खंडवा, इटारसी, जबलपुर, कटनी, सतना, मानिकपुर, प्रयागराज छिवकी, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, बक्सर, आरा, पटना एवं बरौनी स्टेशनों पर रुकेगी।
Tagsएमपी न्यूज हिंदीमध्यप्रदेश न्यूजमध्यप्रदेश की खबरमध्यप्रदेश लेटेस्ट न्यूजमध्यप्रदेश क्राइममध्यप्रदेश न्यूज अपडेटमध्यप्रदेश हिंदी न्यूज टुडेमध्यप्रदेश हिंदीन्यूज हिंदीन्यूज मध्यप्रदेशमध्यप्रदेश हिंदी खबरमध्यप्रदेश समाचार लाइवmp news hindimadhya pradesh newsmadhya pradesh ki khabarmadhya pradesh latest newsmadhya pradesh crimemadhya pradesh news updatemadhya pradesh hindi news todaymadhya pradesh hindinews hindinews madhya pradeshmadhya pradesh hindi newsmadhya pradesh news liveदिन की बड़ी ख़बरअपराध खबरजनता से रिश्ता खबरदेशभर की बड़ी खबरताज़ा समाचारआज की बड़ी खबरआज की महत्वपूर्ण खबरहिंदी खबरजनता से रिश्ताबड़ी खबरदेश-दुनिया की खबरराज्यवार खबरहिंदी समाचारआज का समाचारबड़ा समाचारनया समाचारदैनिक समाचारब्रेकिंग न्यूजBig news of the daycrime newspublic relation newscountrywide big newslatest newstoday's big newstoday's important newsHindi newsrelationship with publicbig newscountry-world newsstate wise newshindi newstoday's newsnew newsdaily newsbreaking news
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story