
x
DEMO PIC
भोपाल (आईएएनएस)| मध्य प्रदेश की राजधानी में स्कूली और कॉलेज के छात्रों को वन्य प्राणी और पर्यावरण के प्रति जागरुकता लाने के मकसद से विशेष अभियान शुरू किया जा रहा है। इसके लिए समर कैंप लगाए जाएंगे। भोपाल के वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में शासकीय विद्यालय और महाविद्यालयों के विद्यार्थियों को वन, वन्य-प्राणियों, पर्यावरण के प्रति जागरूकता और प्रकृति-संरक्षण के प्रति संवेदनशीलता विकसित कराने के लिये अप्रैल और मई माह में प्रत्येक शनिवार को समर कैम्प लगाये जायेंगे। प्रत्येक कैम्प में अधिकतम 50 विद्यार्थी भाग ले सकेंगे।
संचालक वन विहार ने बताया कि विद्यालयों के कक्षा छह से 12वीं और महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं को 15, 22 और 29 अप्रैल को तथा मई माह 6, 13 एवं 27 मई को समर कैम्प के जरिये इन गतिविधियों से रू-ब-रू और जागरूक कराया जायेगा। विद्यार्थी वन विहार राष्ट्रीय उद्यान में प्रवेश क्रमांक-दो पर इकाई पर्यटन कार्यालय में 150 रुपए जमा कर कैम्प के लिये पंजीयन करा सकते हैं।
Tagsभोपालवन विहारसमर कैंपमध्य प्रदेशमध्य प्रदेश न्यूज़BhopalVan ViharSummer CampMadhya PradeshMadhya Pradesh News
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





