भारत

Sukhoi: भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान हादसे का शिकार

jantaserishta.com
4 Jun 2024 3:51 PM IST
Sukhoi: भारतीय वायुसेना का सुखोई लड़ाकू विमान हादसे का शिकार
x

सांकेतिक तस्वीर

2 पायलट सवार थे जो क्रैश होने से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहे।
नई दिल्ली: वायुसेना का Su-30 MKI लड़ाकू विमान महाराष्ट्र के नासिक में मंगलवार को दुर्घटनाग्रस्त हो गया। ओवरहालिंग के लिए यह एयरक्राफ्ट हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड के पास था। रिपोर्ट से मुताबिक, विमान में 2 पायलट सवार थे जो क्रैश होने से पहले बाहर निकलने में कामयाब रहे। फिलहाल दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
नासिक रेंज के विशेष पुलिस महानिरीक्षक डीआर कराले का इस दुर्घटना पर बयान आया है। उन्होंने कहा कि पायलट और सह-पायलट सुखोई एसयू-30एमकेआई से सुरक्षित बाहर निकल आए। आईपीएस अधिकारी ने बताया कि विमान शिरसागांव के समीप खेत में दुर्घटनाग्रस्त हुआ। यह राहत वाली बात रही कि दोनों पायलट सुरक्षित बाहर निकल आए।
दूसरी ओर, मुंबई पुलिस ने 25 वर्षीय व्यक्ति को गिरफ्तार किया है जिसने कोझिकोड से बहरीन जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान में चालक दल के सदस्य पर हमला किया था। उसने विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की थी। पुलिस अधिकारी ने बताया कि शनिवार को मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर विमान को आपात स्थिति में उतारा गया और आरोपी अब्दुल मुसविर नादुकांडी को गिरफ्तार किया गया। उन्होंने बताया कि नादुकांडी केरल का रहने वाला है। उसने कोझिकोड से उड़ान भरने के बाद विमान के पिछले हिस्से में जाकर चालक दल के सदस्य के साथ मारपीट की और विमान का दरवाजा खोलने की कोशिश की।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story