भारत

सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री

jantaserishta.com
19 Sept 2021 2:58 PM IST
सुखजिंदर सिंह रंधावा होंगे पंजाब के नए मुख्यमंत्री
x

नई दिल्ली: पंजाब में अमरिंदर सिंह सरकार में कैबिनेट मंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा राज्य के अगले मुख्यमंत्री होंगे. सूत्रों के मुताबिक, रविवार को पर्यवेक्षकों के साथ कांग्रेस विधायकों की हुई बैठक में उनके नाम पर मुहर लग गई.

अमरिंदर सिंह ने पंजाब के मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देने से कुछ घंटे पहले कांग्रेस प्रमुख सोनिया गांधी को एक पत्र में लिखकर अपना दुख व्यक्त किया था. उन्होंने यह चिट्ठी कल लिखी थी, जो कि आज सार्वजनिक हुई है. इस चिट्ठी में उन्होंने खुद को 'पिछले पांच महीनों की राजनीतिक घटनाओं से दुखी' बताया है.
सुखजिंदर रंधावा के मुख्यमंत्री के नाम आगे आने से उनके घर पर विधायकों और मंत्रियों का आने का सिलसिला शुरू हो गया. विधायक परमिंदर पिंकी भी सुखजिंदर सिंह रंधावा के घर पहुंचे. उन्होंने कहा कि बहुत ही जल्द पंजाब का नया मुख्यमंत्री का ऐलान हो जाएगा और हमने आलाकमान को अपना पक्ष रख दिया है. रंधावा हमारे मुख्यमंत्री हो सकते हैं.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story