भारत

सुखबीर सिंह बादल का चौंकाने वाला दावा, प्लेन से उतारे गए सीएम भगवंत मान? जानें पूरा मामला

jantaserishta.com
19 Sept 2022 2:10 PM IST
सुखबीर सिंह बादल का चौंकाने वाला दावा, प्लेन से उतारे गए सीएम भगवंत मान? जानें पूरा मामला
x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक
आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्लेन से उतारे जाने की खबरों को निराधार बताया है.
नई दिल्ली: शिरोमणि अकाली दल के नेता सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब के सीएम भगवंत मान को लेकर चौंकाने वाला दावा किया है. सुखबीर बादल ने दावा किया है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था. सुखबीर के मुताबिक, एयरलाइंस ने ये कदम इसलिए उठाया क्यों कि सीएम मान ने इतनी शराब पी रखी थी कि वे खड़े भी नहीं हो पा रहे थे. बादल ने ये दावा मीडिया रिपोर्ट्स के हवाले से किया. उधर, आम आदमी पार्टी ने मुख्यमंत्री भगवंत मान को प्लेन से उतारे जाने की खबरों को निराधार बताया है.
दरअसल, भगवंत मान हाल ही में जर्मनी गए थे. अब सुखबीर बादल ने ट्वीट कर कहा कि साथ के यात्रियों के हवाले से चौंकाने वाली मीडिया रिपोर्ट्स सामने आई है कि पंजाब के सीएम भगवंत मान को लुफ्थांसा एयरलाइंस से उतार दिया गया था, क्योंकि उन्होंने बहुत अधिक शराब पी रखी थी. इसके चलते फ्लाइट चार घंटे लेट हो गई. उन्होंने कहा कि ये रिपोर्ट पंजाबियों को दुनियाभर में शर्मिंदा करने वाली है.


सुखबीर बादल ने आगे लिखा, चौंकाने वाली बात ये है कि पंजाब की सरकार मुख्यमंत्री को लेकर इस तरह की रिपोर्ट पर शांत है. इस मामले में अरविंद केजरीवाल को सफाई देनी चाहिए. भारत सरकार को कदम उठाना चाहिए क्योंकि इसमें पंजाबी और राष्ट्रीय गौरव शामिल है. यदि उन्हें विमान से उतारा गया था, तो भारत सरकार को अपने जर्मन समकक्ष के साथ इस मुद्दे को उठाना चाहिए. उधर, ब्रिकम सिंह मजीठिया ने भी इस मामले में भगवंत मान पर तंज कसा है.
विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा ने इन रिपोर्टों पर जांच की मांग की है. रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि सीएम भगवंत मान को फ्रैंकफर्ट में उतारा गया था क्योंकि वह कथित तौर पर यात्रा करने की स्थिति में नहीं थे. उन्होंने इस मुद्दे को नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के सामने उठाने की मांग की है, ताकि इसका कारण सार्वजनिक हो सके.
बीजेपी सांसद प्रवेश वर्मा ने ट्वीट कर कहा, भगवंत मान ने केजरीवाल से वादा इंडिया में शराब को हाथ नहीं लगाने का किया था ना कि विदेश में.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story