भारत
सुखबीर सिंह बादल ने पंजाब सरकार पर लगाया कानून के दुरुपयोग का आरोप
jantaserishta.com
16 Nov 2025 12:39 PM IST

x
चंडीगढ़: शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री मंत्री सुखबीर सिंह बादल ने रविवार को पंजाब सरकार पर कानून का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया। सुखबीर सिंह बादल ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर लिखा, "पुलिस का जबरदस्त दमन जारी। अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत मान के आदेश पर पंजाब पुलिस ने पहले तो तरनतारन उपचुनाव में जीत छीनने के लिए हर कानून तोड़ा और अब भी अकाली दल के नेताओं और कार्यकर्ताओं पर फर्जी मुकदमे दर्ज किए जा रहे हैं।"
उन्होंने कहा, "मैं मुख्यमंत्री और पंजाब डीजीपी से पूछता हूं कि क्या पंजाब को पुलिस राज्य घोषित कर दिया गया है, जहां सभी कानून और नागरिकों के अधिकार निलंबित हैं? हम अपने कार्यकर्ताओं के खिलाफ इस सरकारी दमन का पूरी ताकत से मुकाबला करेंगे और उन सभी से जो इन गैरकानूनी आदेशों का पालन कर रहे हैं। कानून आप सभी को सजा देगा।"
14 नवंबर को तरनतारन विधानसभा के उपचुनाव के नतीजे आए। इस सीट पर उपचुनाव में आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू को जीत मिली है। उन्होंने शिरोमणि अकाली दल की प्रत्याशी सुखविंदर कौर को शिकस्त दी।
चुनाव आयोग के आंकड़ों के अनुसार, आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरमीत सिंह संधू ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी सुखविंदर कौर को 12 हजार से अधिक वोटों से हराया। हरमीत सिंह संधू को 42 हजार से अधिक वोट मिले, जबकि सुखविंदर कौर के पक्ष में लगभग 30 हजार वोट पड़े। उपचुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार कर्णबीर सिंह (करीब 15 हजार वोट) और भाजपा के हरजीत सिंह संधू (लगभग 6,239 वोट) क्रमशः चौथे और पांचवें नंबर पर रहे।
आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने इसे ऐतिहासिक जीत बताया। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करके लिखा, "तरन तारन उपचुनाव में मिली इस ऐतिहासिक जीत ने साफ कर दिया है कि पंजाब की जनता को काम की राजनीति और भगवंत मान जी का ईमानदार नेतृत्व ही पसंद है। पंजाब ने एक बार फिर 'आप' पर अपना भरोसा जताया है। ये जीत जनता की जीत है। मेहनत करने वाले हर कार्यकर्ता की जीत है। पंजाब की जनता और सभी कार्यकर्ताओं को बहुत-बहुत बधाई।"
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





