चुनाव में हार की जिम्मेदारी लेकर सुखबीर बादल ने पेश किया इस्तीफा, लेकिन...

नई दिल्ली: पंजाब में ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी की सरकार बन गई है. इस बीच शिरोमणि अकाली दल के प्रमुख सुखबीर सिंह बादल ने इस्तीफे की पेशकश की है. गुरुवार को पंजाब विधानसभा चुनाव में पार्टी की हार की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए सुखबीर सिंह बादल ने अपने पद से इस्तीफा देने की पेशकश की है. हालांकि उनके इस्तीफे की पेशकश को पार्टी के जिला अध्यक्षों और वरिष्ठ नेताओं ने खारिज कर दिया है. वही खबर ये भी है कि पार्टी ने चुनावी पराजय पर अपने नेताओं के साथ-साथ लोगों से प्रतिक्रिया लेने के लिए एक उच्चस्तरीय पैनल बनाने का भी फैसला किया. प्रदेश में आम आदमी पार्टी ने 117 विधानसभा सीटों में से 92 सीटें जीतकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल की है. आम आदमी पार्टी की ऐसी हवा चली कि दोबारा सत्ता में लौटने की आस देख रही कांग्रेस को बड़ा झटका लगा.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





