भारत

कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सुखबीर बादल कोर्ट में पेश

Shantanu Roy
3 Sep 2023 11:22 AM GMT
कोटकपूरा गोलीकांड मामले में सुखबीर बादल कोर्ट में पेश
x
चंडीगढ़। कोटकपूरा गोलीकांड मामले में आज हुई सुनवाई दौरान अकाली दल प्रमुख सुखबीर बादल भी कोर्ट में पेश हुए। शनिवार को अदालत में हुई सुनवाई में आरोपी गुरदीप सिंह पंधेर भी कोर्ट पहुंचे। इस मामले की अब अगली सुनवाई अब 16 सितंबर को होगी। बता दें कि उक्त गोलीकांड मामले में अब तक 15 पुलिस अधिकारी सस्पैंड तथा गिरफ्तार हो चुके हैं वहीं तत्कालीन DGP सुमेध सिंह सैनी व पूर्व डिप्टी CM पंजाब सुखबीर सिंह बादल को मुख्य साजिश-कर्ता बताया गया था।
जबकि पूर्व CM पंजाब प्रकाश सिंह बादल पर साजिश को अंजाम देने में मदद करने का आरोप हैं। दरअसल मामले की जांच कर रही एस.आई.टी. द्वारा पेश चालान में पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल​​​​​​, शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल, तत्कालीन DGP सुमेध सिंह सैनी, तत्कालीन IG परमराज उमरानंगल, SSP मोगा चरणजीत शर्मा, SSP फरीदकोट सुखमंदर मान, DIG फिरोजपुर अमर सिंह चाहल और तत्कालीन SHO सिटी कोटकपूरा गुरदीप सिंह को आरोपी बनाया गया है। हालांकि, पूर्व CM प्रकाश सिंह बादल की मृत्यु हो जाने के कारण अब उन्हें मुकदमे में खाना दो में रखा गया है।
Shantanu Roy

Shantanu Roy

    Next Story