भारत

सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस: दिल्ली हाईकोर्ट में लीना मारिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, 4 अप्रैल को फैसला

jantaserishta.com
31 March 2026 5:00 PM IST
सुकेश चंद्रशेखर मनी लॉन्ड्रिंग केस: दिल्ली हाईकोर्ट में लीना मारिया की जमानत याचिका पर सुनवाई, 4 अप्रैल को फैसला
x
नई दिल्ली: सुकेश चंद्रशेखर से जुड़े 200 करोड़ रुपए के मनी लॉन्ड्रिंग और ऑर्गनाइज्ड क्राइम मामले में आरोपी फिल्म अभिनेत्री लीना मारिया की जमानत याचिका पर दिल्ली हाईकोर्ट में मंगलवार को सुनवाई हुई। कोर्ट ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में उनकी जमानत याचिका पर 4 अप्रैल को फैसला सुनाएगा।
लीना मारिया सुकेश चंद्रशेखर की पत्नी हैं। सुनवाई के दौरान लीना की तरफ से दावा किया गया कि उनका सुकेश के साथ वैवाहिक संबंध ठीक नहीं चल रहा। लीना के वकील ने अदालत को बताया कि सुकेश के फिल्म अभिनेत्री जैकलीन फर्नांडिज के साथ संबंध हैं। लीना के वकील ने कोर्ट में दलील दी कि उनकी मुवक्किल एक प्रतिष्ठित अभिनेत्री हैं, जिन्हें कई फिल्मी अवॉर्ड मिल चुके हैं।
उन्होंने कहा कि लीना को सुकेश द्वारा चलाए जा रहे सिंडिकेट की कोई जानकारी नहीं थी और वे देश छोड़कर भागने की स्थिति में भी नहीं हैं। सुनवाई के दौरान लीना की तरफ से कहा गया कि वे एक अभिनेत्री हैं और समाज में उनकी अच्छी छवि है। इसलिए उन्हें जमानत दी जानी चाहिए।
वहीं, दिल्ली पुलिस ने उनकी जमानत का पुरजोर विरोध किया। पुलिस ने कहा कि लीना मारिया सुकेश चंद्रशेखर के ऑर्गनाइज्ड क्राइम सिंडिकेट की मास्टरमाइंड थीं। उन्होंने पैसे के लेन-देन को मैनेज किया और इसे दूसरों तक पहुंचाने का काम भी किया।
पुलिस के अनुसार, यह गिरोह एक्सटॉर्शन के जरिए पैसे की उगाही करता था और फिर मनी लॉन्ड्रिंग करता था। लीना मारिया को सितंबर 2021 में आर्थिक अपराध शाखा ने गिरफ्तार किया था। बाद में ईडी ने भी उन्हें गिरफ्तार कर लिया। दोनों के खिलाफ मकोका के तहत भी मामला दर्ज किया गया है। वहीं, दिल्ली हाईकोर्ट अब 4 अप्रैल को इस मामले में अंतिम फैसला सुनाएगा। इस मामले में सुकेश चंद्रशेखर और लीना मारिया दोनों ही लंबे समय से जेल में हैं।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story