भारत

महाठग सुकेश की रेलमंत्री से अपील, बालासोर ट्रेन हादसा पीड़ितों के लिए 10 करोड़ का दान स्वीकार करें

jantaserishta.com
16 Jun 2023 4:30 PM IST
महाठग सुकेश की रेलमंत्री से अपील, बालासोर ट्रेन हादसा पीड़ितों के लिए 10 करोड़ का दान स्वीकार करें
x
270 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी।
नई दिल्ली: जेल में बंद कथित ठग सुकेश चंद्रशेखर ने रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर ओडिशा ट्रेन त्रासदी के पीड़ितों के लिए 10 करोड़ रुपये का दान स्वीकार करने का आग्रह किया है। गत 2 जून को हुए हादसे में 270 से ज्यादा लोगों की जान चली गई थी। वर्तमान में मंडोली जेल में बंद चंद्रशेखर ने शुक्रवार को लिखे पत्र में कहा, उक्त योगदान मेरे व्यक्तिगत कोष से है, जो कमाई के मेरे वैध स्रोत से है। दस करोड़ रुपये के डिमांड ड्राफ्ट के साथ रिटर्न फाइलिंग तथा अन्य दस्तावेज भी दिए जाएंगे।
उसने कहा, जैसा कि हमारी सरकार पहले से ही प्रभावितों को सभी आवश्यक चीजें प्रदान कर रही है, एक जिम्मेदार और अच्छे नागरिक के रूप में मैं, विशेष रूप से अपने परिवार के कमाऊ प्रियजनों को खोने वाले परिवारों / बच्चों, हमारे भविष्य के युवाओं की शिक्षा के लिए उपयोग किए जाने वाले, 10 करोड़ रुपये का योगदान कर रहा हूं। इस योगदान का विशेष रूप से मृतक परिवार के बच्चों की शिक्षा के लिए उपयोग किया जाना चाहिए, चाहे वह स्कूल, हाई स्कूल या कॉलेज शिक्षा हो। उस रेल मंत्री से डिमांड ड्राफ्ट बनाने के लिए संबंधित विभाग का नाम तथा अन्य जानकारी मांगी है ताकि जल्द से जल्द ड्राफ्ट बनाकर मदद की जा सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story