भारत

सुकांत डोलुई बोले- 15 साल की समस्याएं दूर करने में लगे हैं, मानसून के बाद सड़कों की होगी मरम्मत

SHIDDHANT
2 Aug 2026 8:15 PM IST
सुकांत डोलुई बोले- 15 साल की समस्याएं दूर करने में लगे हैं, मानसून के बाद सड़कों की होगी मरम्मत
x
Medinipur मेदिनीपुर। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मेदिनीपुर जिले के चंद्रकोणा-1 ब्लॉक स्थित गोयालसिनी गांव में आयोजित जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान भाजपा विधायक सुकांत डोलुई ने कहा कि लोगों को नई सरकार से काफी उम्मीदें हैं और सरकार उनकी अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए लगातार काम कर रही है।
सुकांत डोलुई ने कहा कि पिछले 15 वर्षों से लंबित कई समस्याओं के समाधान की लोगों को उम्मीद है। उन्होंने ग्रामीणों से कहा कि सरकार बने अभी केवल ढाई महीने हुए हैं, इसलिए विकास कार्यों के लिए थोड़ा समय देना होगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार चरणबद्ध तरीके से सभी लंबित मुद्दों का समाधान करेगी।
विधायक ने बताया कि जनसंपर्क कार्यक्रम के दौरान लोगों ने सड़क, बुनियादी सुविधाओं और स्थानीय विकास से जुड़े कई मुद्दे उनके सामने रखे। विशेष रूप से खराब सड़कों की समस्या को लेकर ग्रामीणों ने चिंता जताई। इस पर उन्होंने आश्वासन दिया कि मानसून समाप्त होते ही सड़कों की मरम्मत का कार्य शुरू कर दिया जाएगा और प्रभावित क्षेत्रों में बेहतर सड़क सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी।
उन्होंने कहा कि सरकार जनता की समस्याओं को गंभीरता से सुन रही है और प्राथमिकता के आधार पर उनका समाधान किया जाएगा। उन्होंने लोगों से धैर्य रखने और सरकार के विकास कार्यों में सहयोग करने की भी अपील की।
सुकांत डोलुई ने कहा कि जनसंपर्क कार्यक्रमों का उद्देश्य सीधे लोगों से संवाद करना और उनकी समस्याओं को समझकर प्रशासन तक पहुंचाना है। उन्होंने विश्वास जताया कि आने वाले समय में क्षेत्र में विकास कार्यों में तेजी आएगी और लोगों की अपेक्षाओं के अनुरूप परिणाम दिखाई देंगे।
Next Story