भारत

SUICIDE: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क़र्ज़ से हो गया था परेशान

Harrison
5 Jun 2024 11:34 PM IST
SUICIDE: युवक ने फांसी लगाकर दी जान, क़र्ज़ से हो गया था परेशान
x
Unnao उन्नाव। बेहटा मुजावर थानांतर्गत अतरी गांव निवासी एक युवक कमरे में फंदे से लटक गया। भाभी ने उसे लटका देख शोर मचाया तो परिजन पहुंचे और उसे नीचे उतारकर अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे। तभी उसकी मौत हो गई। पुलिस police ने जांच के बाद शव पोस्टमार्टम postmortem के लिए भेजा है। बड़े भाई ने ट्रैक्टर के लोन की किस्त जमा न कर पाने से परेशान होकर यह कदम उठाने की आशंका जताई है। बेहटा मुजावर थानाक्षेत्र के अतरी गांव निवासी रामनरेश पाल
Ramnaresh
(45) पुत्र बेचेलाल खेती के लिए लोन पर ट्रैक्टर लाया था। कई महीने से उसकी किस्त जमा न होने से वह काफी परेशान था। इससे उसकी मानसिक हालत भी खराब रहती थी।
भाई रामकरन Brother Ramkaran ने बताया कि मंगलवार रात सभी लोग छत में सोने चले गए। सुबह उठ कर वह और पिता दरवाजे पर बंधे पशुओं को चारा पानी देने लगे। तभी छत से उतरकर राम नरेश नीचे आया और कमरे में जाकर पंखे के कुंडे में दुपट्टे का फंदा बनाकर लटक गया। भाभी श्रीमति किसी काम से उसके कमरे में पहुंची और देवर को लटका देख उसकी चीख निकल गई। इस पर परिजन दौड़े और फंदा काटकर उसे अस्पताल ले जाने की तैयारी करने लगे। लेकिन तब तक उसकी मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच के बाद शव का पोस्टमार्टम कराया। इसमें हैंगिंग से मौत होने की पुष्टि हुई है। उसकी मौत से वृद्ध पिता समेत पत्नी फूला व तीन बेटे आशीष, रिंकू व रिशू बेहाल हैं।
Next Story