भारत

कैमरे पर सुसाइड...दोस्त के हाथ में था मोबाइल फ़ोन

jantaserishta.com
17 March 2026 9:18 AM IST
कैमरे पर सुसाइड...दोस्त के हाथ में था मोबाइल फ़ोन
x
वीडियो भी सामने आया.
नई दिल्ली: पूर्वी दिल्ली के दल्लुपुरा इलाके से सामने आए एक सनसनीखेज वीडियो ने इलाके में हलचल मचा दी है. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो में एक युवक खुद को गोली मारते हुए नजर आता है. घटना के बाद युवक को अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई.
पुलिस के अनुसार मृतक की पहचान पवन के रूप में हुई है. यह घटना न्यू अशोक नगर थाना क्षेत्र की बताई जा रही है. शुरुआती जांच में यह सामने आया है कि घटना के समय वहां दो लोग मौजूद थे, जिनमें से एक युवक का वीडियो बना रहा था.
वीडियो में दिखाई देता है कि युवक के हाथ में पिस्टल है और वह उसमें मैगजीन लोड करता है. पास में मौजूद दूसरा व्यक्ति उसे कुछ निर्देश देता हुआ भी सुनाई देता है. वीडियो बना रहा शख्स कहता है 'चलाना मत भाई'. वीडियो में दिखाई दे रहा शख्स पिस्टल में मैगजीन लोड करता है और उसके बाद पिस्टल छाती पर सटाता है. तभी वीडियो बना रहा शख्स कहता है- अरे नहीं... लेकिन वह अपने सीने में गोली मार लेता है. इस घटना में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था और बाद में उसकी मौत हो गई.
घटना के बाद उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि जिस पिस्टल का इस्तेमाल हुआ, वह लाइसेंसी थी और वीडियो बना रहे व्यक्ति की बताई जा रही है. मामले की सूचना मिलते ही न्यू अशोक नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी. पुलिस ने संबंधित लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है और यह जानने की कोशिश की जा रही है कि घटना किन परिस्थितियों में हुई.
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि वायरल वीडियो की भी जांच की जा रही है और उसमें दिखाई दे रहे हर पहलू को ध्यान में रखा जा रहा है. साथ ही यह भी देखा जा रहा है कि घटना के पीछे कोई और कारण तो नहीं था. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आगे की कार्रवाई जारी है. इस घटना ने एक बार फिर सुरक्षा और सतर्कता को लेकर कई सवाल खड़े कर दिए हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story