भारत

Suside News: महिला फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजन सदमें में

Shantanu Roy
9 Jun 2024 1:09 PM GMT
Suside News: महिला फांसी लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजन सदमें में
x
जांच में जुटी पुलिस
Panipat. पानीपत। हरियाणा के पानीपत Panipat जिले की थर्मल कॉलोनी में एक महिला ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला का पति काम पर गया हुआ था। शाम को जब वह वापस लौटा, तो उसने पत्नी को फंदे पर लटका हुआ देखा। जिसके बाद उसने चीख-पुकार कर बाकी परिजनों और स्थानीय लोगों को इकट्‌ठा किया। मौके पर पहुंचे परिजनों ने उसे तुरंत नीचे उतारा। इसके बाद पुलिस को भी सूचित किया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को सिविल अस्पताल भिजवाया। जहां उसका पंचनामा भरवा कर शवगृह में रखवा दिया गया। महिला के मायका पक्ष वालों को सूचित किया। जो सोमवार को पानीपत पहुंचेंगे। पुलिस, उनके बयानों के आधार पर आगामी कार्रवाई करेगी।


मिली जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान नेहा देवी (26) के रूप में हुई। महिला मूल रूप से बिहार के सिवान की रहने वाली थी। हाल में वह अपने पति दलीप कुमार और 7 साल की बेटी के साथ सुंदर नगर, थर्मल कॉलोनी में रहती थी। रोजाना की तरह उसका पति शनिवार को काम पर गया हुआ था। घर पर वह अपनी बेटी के साथ अकेली थी। सुबह करीब 11 बजे उसने पड़ोस में किसी महिला से रस्सी ली। इसके बाद उसने अपनी बेटी को पड़ोस में ही चाचा के घर खेलने भेज दिया। इसके बाद उसने तभी फंदा लगा लिया। शाम करीब 6 बजे पति घर लौटा, तो उसने ये हादसा देखा। उसने अपने हाथ पर पेन से लिखा था कि मेरे मरने का जिम्मेदार मधु है। सिर्फ और सिर्फ मधु। वहीं, थर्मल चौकी इंचार्ज कुलदीप ने बताया कि मधु, मृतक नेहा की चाचा की लड़की है। जोकि 17 साल की है। मामले की आगामी कार्रवाई व जांच-पड़ताल जारी है। मायका वालों के आने के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।
Next Story