भारत

Suside News: मुस्मिल युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, फैली सनसनी

Shantanu Roy
30 Jun 2024 3:02 PM GMT
Suside News: मुस्मिल युवती ने चौथी मंजिल से कूदकर की खुदकुशी, फैली सनसनी
x
जानिए क्या है घटना की वजह
Ranchi. रांची। राजधानी रांची के हिंदपीढ़ी थाना Hindpiri police station क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास रहने वाली सना परवीन ने खुदकुशी कर ली। उसने आज सुबह घर के चौथे फ्लोर से कूद कर जान दी। बताया जा रहा है कि प्रेम प्रसंग को लेकर उसने यह कदम उठाया। पुलिस ने प्रेमी जावेद को हिरासत में ले लिया है। वहीं सना के परिजनों की ओर से स्थानीय थाने में मामला दर्ज कराया गया है। वहीं पुलिस मामले की तफ्तीश में जुट गई है।

परिजनों का आरोप है कि प्रेमी जावेद ने ही उसे ऐसा करने के लिए भड़काया है। हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के बड़ी मस्जिद के पास रहने वाली सना परवीन का पास के ही जावेद नाम के लड़के से लंबे समय से प्रेम प्रसंग चल रहा था। वह मेन रोड में ही पार्लर का काम सीखने जाती थी। शनिवार को वह मेन रोड में जावेद से मिली थी। उसने जावेद को किसी और लड़की के साथ देखा था। इसी को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। जावेद सना के साथ मारपीट भी की थी। जिससे वह बेहोश हो गई। इसके बाद स्थानीय लोगों की मदद से उसे घर लाया गया।


शनिवार की रात को दिन की घटना की जानकारी घरवालों को दी और मां से इस बारे में जावेद के परिजनों से बात करने की बात कही। तब मां ने कहा कि सुबह बात करेंगे। इस बीच रात में जावेद और सना की बात हो रही थी। आपसी झगड़े में उसने अहले सुबह पांच बजे के करीब छत से छलांग लगा दी। परिजनों के मुताबिक जब सना ने छलांग लगाई तो पास के लोगों ने घर में इसकी जानकारी दी। इसके बाद जब हम बाहर गए तो जावेद वहीं खड़ा था। उसने ही सना का उठा कर अंजुमन अस्पताल ले गया।

जहां डॉक्टरों ने सना को मृत घोषित कर दिया। सना मर चुकी है, इसकी जानकारी होते ही जावेद वहां से फरार हो गया। वहीं अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पुलिस को इस बात की जानकारी दी। जिसके बाद उसे हिरासत में लिया गया। परिजनों के मुताबिक बीते साल के ईद के आसपास जावेद की मां घर आ कर रिश्ते की बात की थी। उस समय कहा था कि उसकी बहन की शादी पहले हो जाएगी फिर बेटे की शादी करेंगे। यह बात परिवार वालों को खटका था। इसी बातचीत के क्रम में लड़के की मां ने कहा कि हमलोग का अपना घर नहीं है। इसलिए घर बनाने के लिए जमीन देना होगा। लेकिन फिर कभी बात नहीं हुई। इस बीच दोनों के बीच बातचीत होती रही। शनिवार को मामला ज्यादा बढ़ा तो सना के ऐसा कदम उठा लिया।
Next Story