भारत

आत्महत्या LIVE वीडियो...CCTV फुटेज देख कांप उठे लोग

jantaserishta.com
19 July 2025 1:07 PM IST
आत्महत्या LIVE वीडियो...CCTV फुटेज देख कांप उठे लोग
x
युवक ने चलते ट्रक के सामने कूदकर दी जान.
सूरत: सूरत के पूणागाम इलाके में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. 31 वर्षीय युवक ने चलते ट्रक के नीचे कूदकर आत्महत्या कर ली. यह हादसा खेतलापा चाय की दुकान के पास हुआ, जब युवक ने अपनी बहन के ससुर को मावा खरीदने के लिए भेजा और उसी दौरान ट्रक की पिछली पहिए के नीचे आ गया.
मौके पर मौजूद लोगों ने आनन-फानन में युवक को स्मीमेर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. यह पूरी घटना पास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसके फुटेज अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं.
जानकारी के मुताबिक, मृतक की पहचान मूल रूप से अमरेली जिले के सावरकुंडला के वडली गांव निवासी नीलेश भावेशभाई वाघमाशी के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सूरत के पूणागाम क्षेत्र की सीतानगर सोसायटी में परिवार के साथ रह रहे थे. नीलेश अपने भाई के साथ एक कपड़ा फैक्ट्री में काम करता था और घर की आर्थिक मदद करता था.
14 जुलाई को नीलेश अपनी बहन और ससुर के साथ उसकी बहन के घर गया था. लौटते समय वह पर्वत पाटिया के पास बाइक रोककर अपनी बहन के ससुर को मावा मसाला लाने के लिए भेजता है. इस दौरान वह सड़क किनारे खड़ा होकर एक बड़े वाहन का इंतजार करता है. जैसे ही एक ट्रक पास आता है, वह उसके पिछले टायर के नीचे कूद जाता है.
पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त कर लिया है और आत्महत्या की वजह जानने के लिए जांच शुरू कर दी है. फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले में सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल कॉल डिटेल की सहायता से सच्चाई जानने की कोशिश कर रही है. यह घटना पूरे इलाके में सनसनी फैला गई है. मृतक के परिवार और आस-पड़ोस में शोक की लहर है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story