भारत

अरब सागर में सुसाइड, देखते ही देखते कूद गया अधेड़

Nilmani Pal
21 Sept 2023 3:29 PM IST
अरब सागर में सुसाइड, देखते ही देखते कूद गया अधेड़
x
मछुआरों की मदद से तलाश शुरू

मुंबई। एक अधेड़ उम्र के व्यक्ति ने गुरुवार सुबह बांद्रा वर्ली सी लिंक से अरब सागर में कूद गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार शख्‍स की पहचान अभी तक सामने नहीं आई है। वह दक्षिणी छोर (वर्ली) से बीडब्ल्यूएसएल में दाखिल हुआ, और फिर पुल के केंद्र के पास अपना वाहन रोक दिया। कुछ मिनटों के बाद, वह अचानक रेलिंग पर चढ़ गया और सुबह लगभग चार बजे वर्ली खाड़ी में कूद गया।

बीडब्ल्यूएसएल अधिकारियों ने स्थानीय पुलिस को सूचित किया, जिसने मुंबई फायर ब्रिगेड, स्थानीय मछुआरों की मदद से लापता की तलाश शुरू कर दी है। बाद में शख्‍स की तलाश में शामिल होने के लिए भारतीय नौसेना और भारतीय तटरक्षक बल से मदद मांगी गई है। इसके पहले 31 जुलाई को शहर के एक बिजनेसमैन ने इसमें छलांग लगा दी थी।

Next Story