भारत
बाप रे! पुलिस हिरासत में सुसाइड, लॉकअप के अंदर का नजारा देखकर रह गए हैरान
jantaserishta.com
23 Jun 2025 8:21 AM IST

x
मचा हड़कंप.
सिरमौर: हिमाचल प्रदेश के सिरमौर जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां हरियाणा के रहने वाले 36 वर्षीय अजय कुमार ने पुलिस हिरासत में आत्महत्या कर ली. यह घटना रविवार को कालाअंब थाना में हुई. अजय को चोरी के आरोप में शनिवार को गिरफ्तार किया गया था और फिर उसे कोर्ट द्वारा पुलिस रिमांड पर भेजा गया था.
पुलिस के मुताबिक, रविवार दोपहर करीब 3:50 बजे अजय कुमार को लॉकअप के अंदर फांसी पर लटका हुआ पाया गया. उसे तुरंत उतारकर अस्पताल ले जाने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी.
घटना की सूचना मिलते ही मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी (CJM) मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी. साथ ही इस पूरे मामले की जानकारी राज्य मानवाधिकार आयोग को भी दी गई है. पुलिस विभाग ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए दो पुलिसकर्मियों एक हेड कांस्टेबल और एक कांस्टेबल को लापरवाही के आरोप में निलंबित कर दिया है. दोनों को विभागीय कार्यवाही के तहत होम गार्ड्स डिपार्टमेंट में भेज दिया गया है.
पुलिस का कहना है कि अभी यह साफ नहीं है कि अजय कुमार ने आत्महत्या क्यों की. उसके इस कदम के पीछे की वजहों की जांच की जा रही है. पुलिस हिरासत में किसी व्यक्ति की मौत होना एक गंभीर मामला है और इस पर गहन जांच की आवश्यकता है.
स्थानीय पुलिस और उच्च अधिकारियों ने मामले की निष्पक्ष जांच का आश्वासन दिया है. साथ ही, यह भी कहा गया है कि अगर किसी की लापरवाही या गलत कार्यवाही पाई जाती है, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





