
x
जांच जारी.
अहमदाबाद: गुजरात एडमिनिस्ट्रेटिव सर्विस (GAS) के क्लास वन अधिकारी ने अहमदाबाद के वस्त्रापुर स्थित अपने सरकारी आवास में आत्महत्या कर ली. 57 वर्षीय मनोज पुजारा गांधीनगर के सचिवालय में वित्त विभाग में कार्यरत थे. पुलिस को उनके शव के पास से दो सुसाइड नोट भी मिले हैं. पुलिस ने बताया कि इस घटना के बारे में उनके ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड ने पुलिस कंट्रोल रूम को जानकारी दी थी.
ड्राइवर और सिक्योरिटी गार्ड की सूचना के बाद मौके पर पहुंची वस्त्रापुर पुलिस ने बताया कि मनोज पुजारा का शव उनके सरकारी आवास के ड्राइंग रूम में झूले के कड़े के साथ बांध मिली था.
मौके पर पहुंची टीम ने ड्राइवर ने बताया कि वह हर रोज की तरह उन्हें लेने उनके सरकारी आवास पर पहुंचा था. आमतौर पर वह फोन करने के बाद बाहर आ जाते थे, लेकिन 3 सितंबर को फोन करने के बाद भी वह बाहर नहीं आए, जिस पर उन्हें संदेह हुए तो उन्होंने घर के अंदर जाकर देखा तो वह मृत अवस्था में थे. इसके बाद ड्राइवर ने तुरंत सिक्योरिटी गार्ड की मदद से पुलिस को जानकारी दी.
एसीपी एच.एम. कनसागरा ने बताया कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पंचनामा किया और आत्महत्या के कारणों की जांच शुरू की. मनोज पुजारा के मोबाइल फोन की जांच और उनके परिजनों से पूछताछ की जा रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
पुलिस ने बताया कि मनोज के घर से दो सुसाइड नोट भी बरामद हुए हैं. उनका पहला नोट पुलिस के लिए था, जिसमें उन्होंने लिखा कि मेरी मृत्यु के लिए किसी को परेशान ना करें. उनका दूसरा नोट अपने बेटे और बहू के लिए था, जिसमें उन्होंने जरूरी डॉक्यूमेंट्स की जानकारी, वारसदारी से संबंधित जानकारी है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





