भारत

Suside Case: दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता फांसी पर लटकी

Shantanu Roy
6 Jun 2024 1:19 PM GMT
Suside Case: दहेज प्रताड़ना से परेशान होकर विवाहिता फांसी पर लटकी
x
जांच में जुटी पुलिस
Bhopal. भोपाल। निशातपुरा इलाके में एक महिला ने दहेज प्रताड़ना dowry harassment से परेशान होकर अपनी जान दी थी। पुलिस ने इस मामले में पति के खिलाफ खुदकुशी के लिए उकसाने समेत अन्य धाराओं के तहत केस दर्ज किया है।पुलिस के मुताबिक कौशल्या खटीक पति विनोद खटीक (27) देवकी नगर में रहती थी। बीती 25 मई को महिला ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली थी। महिला के बच्चे भी हैं।

जांच के दौरान महिला ने परिजनों ने पति पर दहेज के लिए उसे प्रताड़ित कर मारपीट करने के आरोप लगाए थे। साथ ही पुलिस की जांच भी पति पर प्रताड़ित करने के आरोप सिद्द हो रहे थे। ऐसे में पुलिस ने मायके पक्ष के बयानों को आधार बनाकर पति के खिलाफ बुधवार देर रात में एफआइआर दर्ज कर ली। घटना के बाद से पति फरार हैं, और अब पुलिस उसकी तलाश में जुट गई है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Next Story