भारत

Suside Case: स्टूडेंट ने कर ली ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस

Shantanu Roy
4 July 2024 9:18 AM GMT
Suside Case: स्टूडेंट ने कर ली ख़ुदकुशी, जांच में जुटी पुलिस
x
Moradabad. मुरादाबाद। मुरादाबाद के तीर्थंकर महावीर यूनिवर्सिटी (TMU) में एमडी, एनेस्थीसिया के स्टूडेंट ने सुसाइड कर लिया। गुरुवार को हॉस्टल के कमरा नंबर 103 में लाश फंदे पर लटकी मिली। स्टूडेंट का नाम ओशो राज चौधरी था। उसके पिता डॉ. अपूर्व चौधरी झारखंड में सीएमओ थे। मां पूनम चौधरी रांची में गर्वमेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं।
ओशो इकलौता बेटा था। पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। बेटे की मौत की सूचना के बाद मां रांची से रवाना हो चुकी हैं। पुलिस के मुताबिक, कमरे से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। ओशो ने किन परिस्थितियों में सुसाइड किया है, ये पता लगाने के लिए पुलिस क्लासमेट से पूछताछ के साथ CCTV देख रही है। ओशो राज चौधरी झारखंड के रांची का रहने वाला था। MBBS करने के बाद 2 साल पहले उसने टीएमयू में बतौर पीजी स्टूडेंट (एमडी, एनेस्थीसिया) एडमिशन लिया था। वो एमडी फाइनल का छात्र था। ओशो राज चौधरी यूनिवर्सिटी के ब्वॉयज हॉस्टल में ए ब्लॉक में कमरा नंबर 103 में अकेले रहता था।
इसी कमरे में गुरुवार सुबह 8:30 बजे ओशो ने अपने साथी स्टूडेंट का फोन पिक नहीं किया तो उसे खोजते हुए साथी हॉस्टल में पहुंचे। यहां उसकी लाश पंखे से बेड शीट के सहारे लटकी मिली है। पुलिस का कहना है कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। जिसको तोड़कर लाश को बाहर निकाला गया। ओशो राज अपने माता-पिता की इकलौती संतान था। उसके पिता डॉ. अपूर्व चौधरी झारखंड में सीएमओ थे। उनकी मृत्यु हो चुकी है। ओशोराज की मां पूनम चौधरी रांची में गर्वमेंट इंटर कॉलेज की प्रिंसिपल हैं। यूनिवर्सिटी प्रबंधन और पुलिस की ओर से छात्र के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है। मां समेत परिवार के लोग मुरादाबाद आ रहे हैं।
Next Story