भारत
पत्नी और तीन बेटियों की हत्या कर पति ने की खुदकुशी, दो बेटों ने भागकर बचाई जान
jantaserishta.com
14 Jun 2023 9:43 AM IST

x
पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है।
खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिला के मानसी थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना प्रकाश में आई है। यहां एक सिरफिरे ने बुधवार तड़के अपनी पत्नी और तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी और खुद भी फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस पांचों शवों को बरामद कर मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि एकनिया गांव निवासी मुन्ना यादव बुधवार सुबह तीन बजे अपने घर आया। इस दौरान उसका पत्नी से कुछ विवाद हुआ। इस पर उसने पहले अपनी पत्नी और फिर तीन बेटियों की गला रेतकर हत्या कर दी।
उसके दो बेटों ने किसी तरह भागकर जान बचाई। एक ही परिवार के 5 लोगों की हत्या की खबर से पूरे गांव में हड़कंप मचा हुआ है। मानसी के थाना प्रभारी शुभम पाण्डेय ने आईएएनएस को बताया की पत्नी और बेटियों की हत्या के बाद आरोपी मुन्ना ने खुद गले में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मृतकों में मुन्ना की पत्नी पूजा देवी, सुमन कुमारी (17), आंचल कुमारी (14) और रोशनी कुमारी (13) शामिल हैं।
मुन्ना यादव के दो पुत्र अंकित कुमार और आदित्य कुमार ने भागकर अपनी जान बचाई। थाना प्रभारी ने बताया कि मुन्ना हत्या के एक मामले में आरोपी था और उसकी पत्नी उसे सरेंडर करने के लिए दबाव बना रही थी। बताया जाता है इसी से वह नाराज था। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने सभी शवो को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक जांच टीम को भी जांच के लिए बुलाया गया है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





