भारत
मेट्रो के आगे छलांग लगाकर की आत्महत्या, मृतक की पहचान में जुटी पुलिस
jantaserishta.com
9 Jun 2023 1:29 PM IST

x
DEMO PIC
पुलिस ने बताया कि युवक पिलर के पीछे छिपा हुआ था।
नोएडा (आईएएनएस)| नोएडा में सेक्टर-52 मेट्रो स्टेशन पर एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। घटना आज सुबह साढ़े सात बजे की है। पुलिस ने बताया कि युवक पिलर के पीछे छिपा हुआ था। ट्रेन के आते ही वो टैक पर कूद गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक की उम्र करीब 35 साल बताई गई। मृतक की शिनाख्त अभी तक नहीं हो सकी है। उसके पास से कोई आईकार्ड ये ऐसा कोई दस्तावेज और सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखवा दिया है। साथ ही पहचान कराने की कोशिश की जा रही है।
इस दौरान कुछ देर के लिए मेट्रो सेवा बाधित हुई। जिसे दोबारा से शुरू कर दिया गया। बता दें पिछले 15 दिनों में ये तीसरा सुसाइड है। इससे पहले सेक्टर-34 मेट्रो स्टेशन पर एक इंजीनियर और गोल्फ कोर्स मेट्रो स्टेशन पर एक छात्र ने मेट्रो के आगे आकर सुसाइड कर लिया था। फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





