भारत

आत्महत्या ब्रेकिंग: साध्वी छत से कूदी, हो गई मौत, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
3 Oct 2021 5:00 PM IST
आत्महत्या ब्रेकिंग: साध्वी छत से कूदी, हो गई मौत, मचा हड़कंप
x
बताया जा रहा है कि उसने थर्ड फ्लोर से कूदकर जान दी.

हरिद्वार. पतंजलि कन्या गुरुकुलम में एक साध्वी ने आत्महत्या कर ली है. बताया जा रहा है कि उसने थर्ड फ्लोर से कूदकर जान दी. 24 वर्षीय यह युवती मध्य प्रदेश की रहने वाली है. पुलिस को मौके मिले सुसाइड नोट में जीवन से मोहभंग होने का जिक्र है. फिलहाल बहादराबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुटी है. इस आत्महत्या के बाद गुरुगुलम में हड़कंप मच गया है.

बहादराबाद के ट्रेनी डिप्टी एसपी परवेज अली ने बताया कि सुसाइड नोट बहुत क्लियर नहीं है. उसमें भक्ति की बात लिखी है गई है, ईश्वर में लीन होने की बात भी है. इस आत्महत्या के बारे में युवती के परिजनों को बता दिया गया है. यह मामला पतंजलि के अंदर का है. परिजनों के आने के बाद युवती की लाश का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा. बताया जा रहा है कि यह युवती मध्य प्रदेश के देवांग्य की रहने वाली थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story