भारत

आत्महत्या की कोशिश...बीच चौराहे पर मचा हड़कंप

jantaserishta.com
23 Jun 2022 5:59 PM IST
आत्महत्या की कोशिश...बीच चौराहे पर मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रडिट: आजतक

हमीरपुर: उत्तर प्रदेश के हमीरपुर जिले में एक युवक ने पत्नी से विवाद के बाद पुलिस के सामने ही बीच सड़क पर खुद का गला रेत कर आत्महत्या का प्रयास किया है. बीच चौराहे युवक द्वारा खुद का गला काटते देख पुलिस के हाथ-पांव फूल गए और पुलिस ने जैसे-तैसे युवक के हाथ से चाकू छीन कर उसे अस्पताल पहुंचाया. उसे गंभीर हालत में सदर अस्पताल रेफर किया गया है.

युवक द्वारा आत्महत्या का प्रयास किए जाने का यह मामला मुस्करा थाना कसबे का है, यहां खडेहीलोधन गांव के रहने वाले महेंद्र का काफी समय से पत्नी से विवाद चल रहा है. पत्नी उसका घर छोड़कर उरई में रहती है. बीते दिन महेंद्र उरई गया था और जब वहां से लौटा तो मुस्करा कसबे में बीच चौराहे पर इसने चाकू से अपना गला रेत लिया.
पिकेट ड्यूटी पर तैनात सिपाही की नज़र जब खून से सने महेंद्र पर पड़ी तो सिपाही ने हाथ से चाकू छीनते हुए उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने घायल की हालत को गंभीर देखते हुए उसे सदर अस्पताल रेफर कर दिया. मुस्करा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि महेंद्र का उसकी पत्नी से काफी समय से विवाद चल रहा है.
मुस्करा थाना प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि जब वह उरई से लौटा तो मुस्करा में उसका मानसिक संतुलन खराब हो गया और कहीं से चाकू लाकर उसने बीच चौराहे पर अपना गला रेत लिया, जिसे गंभीर हालत में मुस्करा सीएचसी से सदर अस्पताल रेफर किया गया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story