भारत

आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पेट्रोल पंप पर हड़कंप, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान

jantaserishta.com
10 April 2026 12:08 PM IST
आत्मदाह की कोशिश नाकाम, पेट्रोल पंप पर हड़कंप, पुलिस की तत्परता से बची युवक की जान
x
दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई.
नोएडा: नोएडा के सेक्टर-49 क्षेत्र में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक युवक ने पेट्रोल पंप पर आत्मदाह करने की कोशिश की। हालांकि, मौके पर समय रहते पहुंची पुलिस टीम की सूझबूझ और बहादुरी के चलते एक बड़ी अनहोनी टल गई और युवक की जान सुरक्षित बचा ली गई।
मिली जानकारी के अनुसार, युवक अपनी मोटरसाइकिल में पेट्रोल भरवाने के लिए सेक्टर-49 स्थित एक पेट्रोल पंप पर पहुंचा था। आरोप है कि पेट्रोल पंप कर्मचारियों द्वारा उसकी बाइक में गलत ईंधन भर दिया गया, जिससे युवक काफी नाराज हो गया। इस बात को लेकर युवक और कर्मचारियों के बीच कहासुनी भी हुई। कर्मचारियों के रवैये से आहत युवक ने गुस्से में आकर खौफनाक कदम उठा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, युवक ने पेट्रोल पंप से ही अपनी मोटरसाइकिल से पेट्रोल निकाला और उसे अपने ऊपर डाल लिया। इसके बाद उसने लाइटर निकालकर खुद को आग लगाने की कोशिश की। यह दृश्य देखकर मौके पर मौजूद लोगों में अफरा-तफरी मच गई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।
सूचना मिलते ही नोएडा कमिश्नरेट की पीआरवी 4803 टीम मौके पर पहुंची। ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों ने बिना समय गंवाए स्थिति को संभाला। पुलिसकर्मियों ने तेजी से युवक के हाथ से लाइटर छीन लिया और तत्काल उस पर पानी डालकर पेट्रोल को साफ किया, जिससे आग लगने की आशंका को पूरी तरह खत्म कर दिया गया।
पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से एक बड़ा हादसा टल गया। यदि कुछ ही सेकंड की भी देरी होती, तो घटना गंभीर रूप ले सकती थी। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस टीम की जमकर सराहना की और उनकी बहादुरी को सलाम किया। घटना के बाद युवक को शांत कराया गया और उससे बातचीत कर मामले की जानकारी ली गई। पुलिस ने पेट्रोल पंप कर्मचारियों के व्यवहार और पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story