भारत

मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी की कोशिश, मचा हड़कंप

jantaserishta.com
1 Sept 2022 8:55 AM IST
मेट्रो स्टेशन पर खुदकुशी की कोशिश, मचा हड़कंप
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

नई दिल्ली: राजधानी की लाइफ लाइन कही जाने वाली मेट्रो ट्रेन के सामने कूदकर आत्महत्या करने की कोशिश का मामला सामने आया है. घटना तिलक नगर मेट्रो स्टेशन की है. आत्महत्या करने वाले शख्स के बारे में पड़ताल की जा रही है.

शख्स के सुसाइड अटेंप्ट के कारण द्वारका सेक्टर 21 और नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/वैशाली के बीच चलने वाली मेट्रो सर्विस लेट हो गई है.
ऐसा ही एक मामला इस साल 14 अप्रैल को सामने आया था, जब एक लड़की ने दिल्ली के अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़कर छलांग लगा दी थी. लड़की की इलाज के दौरान मौत हो गई थी.
अक्षरधाम मेट्रो स्टेशन पर घटना सुबह 7.28 बजे हुई थी. उस दिन जब सीआईएसएफ के जवान ने देखा था कि एक लड़की मेट्रो स्टेशन की दीवार पर चढ़ी हुई है और कूदने की कोशिश कर रही है. तो जवानों ने लड़की को समझाने की कोशिश की थी. लेकिन लड़की बात मानने को राजी नहीं हुई.
सीआईएसएफ के जवान बातों में लड़की को उलझाए हुए थे दूसरी तरफ दीवार के नीचे बकायदा एक चादर लेकर सीआईएसएफ के जवान पहुंच गए थे, ताकि लड़की अगर छलांग लगाती है और नीचे गिरती है तो चादर के सहारे बचाया जाए.
सीआईएसएफ के जवान लड़की को समझाने की कोशिश कर रहे थे कि तभी लड़की ने दीवार से छलांग लगा दी. दीवार के दूसरी तरफ चादर लेकर खड़े जवानों ने उसे लपक लिया था. लेकिन अस्पताल में इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story