भारत

तीन हत्याओं के बाद आत्महत्या, पिता बोले- समझ नहीं आ रहा बेटे ने ऐसा क्यों किया?

jantaserishta.com
11 July 2026 5:00 PM IST
तीन हत्याओं के बाद आत्महत्या, पिता बोले- समझ नहीं आ रहा बेटे ने ऐसा क्यों किया?
x
कहा- वह बिल्कुल ठीक था और मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ था.
बेंगलुरु: बेंगलुरु के कोट्टिगेपल्या इलाके में शनिवार सुबह तीन परिजनों की हत्या करने के बाद आत्महत्या करने वाले 34 वर्षीय प्रशांत के पिता चिक्कन्ना ने कहा, "मुझे नहीं पता कि मेरे बेटे ने ऐसा क्यों किया। वह बिल्कुल ठीक था और मानसिक रूप से भी पूरी तरह स्वस्थ था।"
पत्रकारों से बात करते हुए चिक्कन्ना ने कहा कि शुक्रवार रात परिवार में कोई झगड़ा नहीं हुआ था और वह शनिवार सुबह अपनी लॉन्ड्री की दुकान खोलने के लिए जल्दी घर से निकल गए थे। उन्होंने कहा, "प्रशांत बिल्कुल सामान्य था। वह ड्राइवर था और अपनी रोजमर्रा की जिंदगी ठीक तरह से जी रहा था। घर में किसी तरह का कोई झगड़ा भी नहीं हुआ था। मैं सुबह काम पर निकल गया था। इसके बाद करीब 10 बजे मुझे फोन आया और घटना के बारे में जानकारी मिली। मुझे अभी ठीक से पता नहीं है कि आखिर क्या हुआ।"
चिक्कन्ना ने बताया कि प्रशांत अविवाहित था और परिवार के साथ रहता था। उन्होंने कहा, "अगर रात में कोई झगड़ा हुआ होता तो मैं घर से निकलकर दुकान खोलने नहीं जाता।" पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) एन. यतीश ने बताया कि पुलिस को सुबह करीब 8:30 बजे से 9 बजे के बीच कामाक्षीपाल्या थाना क्षेत्र के कोट्टीगेपाल्या इलाके में तीन हत्याओं और एक आत्महत्या की सूचना मिली।
डीसीपी ने बताया, "पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। जांच में पता चला कि उस घर में पांच लोग रहते थे, जिनमें पिता, मां, दादी, जीजा और बेटा शामिल थे। पिता सुबह अपनी दुकान के लिए निकल गए थे। पड़ोसियों ने पुलिस को बताया कि उन्होंने घर से शोर सुनाई देने की बात कही थी। घर के प्रवेश द्वार के पास दो शव मिले, जबकि अंदर जाने पर पुलिस को दो और शव मिले। सभी के शरीर पर धारदार हथियार से हमला किए जाने के निशान मिले।"
उन्होंने कहा कि हत्याओं के पीछे की वजह की अभी जांच चल रही है। उन्होंने कहा, "हम परिवार के सदस्यों, पड़ोसियों और अन्य स्रोतों से जानकारी जुटा रहे हैं। फिलहाल हम मामले के सभी पहलुओं की पुष्टि कर रहे हैं।"
आरोपी की पहचान ड्राइवर प्रशांत (34) के तौर पर हुई है। पुलिस को शक है कि उसने फांसी लगाकर आत्महत्या करने से पहले अपनी मां मंगलाम्मा, दादी नंजम्मा और जीजा सतीश की हत्या कर दी थी। मंगलम्मा एक गारमेंट फैक्ट्री में, नंजम्मा सफाईकर्मी और सतीश प्लंबर का काम करते थे।
यह घटना कामाक्षीपाल्या पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आने वाले अयप्पा मंदिर के पास कोट्टीगेपाल्या में हुई। यह परिवार मूल रूप से कुनिगल का रहने वाला था। वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों और सीन ऑफ क्राइम टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया और सबूत इकट्ठा किए। पुलिस घटना के सही कारणों का पता लगाने के लिए रिश्तेदारों, पड़ोसियों और स्थानीय निवासियों के बयान दर्ज कर रही है। आगे की जांच चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story