भारत

बच्चे ने खेत से तोड़ा गन्ना, मिली ऐसी खौफनाक सजा की कांप उठेगी रूह

jantaserishta.com
11 Dec 2020 9:18 AM IST
बच्चे ने खेत से तोड़ा गन्ना, मिली ऐसी खौफनाक सजा की कांप उठेगी रूह
x

फाइल फोटो 

पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है.

हरियाणा के फतेहाबाद से एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें एक व्यक्ति 10 साल के मासूम बच्चे के दोनों हाथों को बांधकर उसे डंडे से पीट रहा है. बताया जा रहा है कि बच्चे का कसूर इतना था कि उसने गन्ने के खेत में जाकर गन्ना तोड़ लिया था. जिसकी वजह से उसे यह सजा दी गई. वायरल वीडियो पुलिस के संज्ञान में आ गया है. लेकिन बच्चे का परिवार इस घटना से सहमा हुआ है.

वीडियो को देखने के बाद पुलिस भी एक्शन मोड में आ गई है. इस मामले में टोहाना थाना के एसएचओ इंस्पेक्टर जयभगवान ने कहा कि एक व्यक्ति द्वारा बच्चे की पिटाई का वीडियो वायरल हुआ है. इसकी जांच की जा रही है और दोषी के खिलाफ सख्त एक्शन लिया जाएगा.
बताया जा रहा है कि 10 दिसंबर दोपहर तीन बजे की यह घटना है. वीडियो में बच्चा फिर से गन्ना नहीं तोड़ने और खेत में न जाने की बात बार-बार कहता हुआ दिखाई दे रहा है. यह मामला टोहाना थाना क्षेत्र के कुलां कस्बे का है.
वीडियो में दिखाई दे रहा है कि व्यक्ति बच्चे की बेरहमी से लगातार पिटाई कर रहा है. बच्चे के रो-रो कर बुरा हाल है. फिलहाल पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story