भारत

सुधांशु पांडे अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप तथा दादरा-नगर हवेली और दमण-दीव के चुनाव आयुक्त बने

jantaserishta.com
10 Nov 2022 1:57 PM IST
सुधांशु पांडे अंडमान-निकोबार, लक्षद्वीप तथा दादरा-नगर हवेली और दमण-दीव के चुनाव आयुक्त बने
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| भारतीय प्रशासनिक सेवा के सेवानिवृत्त अधिकारी सुधांशु पांडे को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप तथा दादरा और नागर हवेली और दमण और दीव का निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है। केंद्रिय गृह मंत्रालय ने इसके लिए अधिसूचना भी जारी कर दी है। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में बताया है कि अण्डमान और निकोबार द्वीप समूह (पंचायत) विनियम, 1994 (1994 का 1) की धारा 185 द्वारा प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए ये निर्णय लिया गया है।
अधिसूचना के अनुसार राष्ट्रपति द्वारा सुधांशु पांडे, भारतीय प्रशासनिक सेवा (सेवानिवृत्त) को अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, लक्षद्वीप तथा दादरा और नगर हवेली और दमण और दीव संघ राज्य क्षेत्रों के लिए उभयनिष्ठ निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story