भारत

तेजस्वी यादव को सुधाकर ने दिया जवाब, कहा- बिहार की 14 करोड़ जनता से हो रहा हूं गाइड

jantaserishta.com
28 Feb 2023 12:58 PM IST
तेजस्वी यादव को सुधाकर ने दिया जवाब, कहा- बिहार की 14 करोड़ जनता से हो रहा हूं गाइड
x

फाइल फोटो 

पटना (आईएएनएस)| बिहार में सत्तारूढ़ महागठबंधन में सबसे बड़े घटक दल राजद के विधायक सुधाकर सिंह ने उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बयान का जवाब देते हुए मंगलवार को कहा कि वे भाजपा, आरएसएस से नहीं, बल्कि बिहार की 14 करोड़ जनता से गाइड हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने उन्हें चुनकर विधानसभा में भेजा है और उनकी हिमायत करने के लिए ही विधानसभा आया हूं। मेरी प्राथमिक ड्यूटी है कि उनकी बातों को रखें।
उन्होंने तेजस्वी के बयान के संबंध में पूछे जाने पर कहा कि मैंने जो भी बयान दिए हैं वे पब्लिक डोमेन में हैं। उनके बारे में कौन क्या बोलता और सोचता है वह उसकी अपनी व्यक्तिगत राय है।
पूर्व कृषि मंत्री सुधाकर सिंह ने साफ कर दिया कि जिनको जो बोलना है बोले, लेकिन वे किसानों के मुद्दों को लेकर सवाल उठाते रहेंगे। उन्होंने कहा कि बिहार की जिस जनता ने सदन में भेजने का काम किया है, उन्हीं 14 करोड़ लोगों से गाइड हो रहा हूं।
उन्होंने कहा कि वे मुख्यमंत्री से प्रश्न पूछ रहे हैं।
सोमवार को तेजस्वी यादव ने सुधाकर सिंह को लेकर कहा था कि महागठबंधन का नेतृत्व करने के लिए सभी ने नीतीश कुमार को चुना है। अब अगर बार बार पार्टी लाइन के खिलाफ कोई बोल रहा है तो तय है कि वह भाजपा, आरएसएस का काम कर रहा है।
तेजस्वी ने कहा कि अगर बार बार जान बूझकर ऐसा बयान दे रहे हैं, तो ठीक नही है, ऐसा लग रहा है कहीं और से गाइडेड हैं।
इधर, सुधाकर ने बिहार सरकार द्वारा विधानसभा में मंगलवार को पेश होने वाले बजट पर कहा कि उन्हें पूरी उम्मीद है कि आज सदन में सरकार की तरफ से जो बजट पेश होगा उसमें किसानों के हितों को ध्यान में रखा जाएगा। मंडी कानून को लेकर प्रस्ताव लाया जाएगा जिनसे किसानों की आमदनी बढ़ाने में मदद हो सके।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story